Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • कोरोना
  • कोविड-19 संक्रमण के दैनिक नये मामले 1.96 लाख, 40 दिनों के बाद दो लाख से कम
  • कोरोना
  • राष्ट्रीय

कोविड-19 संक्रमण के दैनिक नये मामले 1.96 लाख, 40 दिनों के बाद दो लाख से कम

RNS INDIA NEWS 25/05/2021
corona

नई दिल्ली (आरएनएस)। एक और उत्साहवर्धक घटनाक्रम के तहत भारत में दर्ज किए जा रहे कोविड-19 के दैनिक नए मामले 40 दिनों के बाद दो लाख से कम हो गए (14 अप्रैल 2021 को 1,84,372 मामले दर्ज किए गए थे)। पिछले 24 घंटे में 1,96,427 नए मामले सामने आए। भारत में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या गिरकर अब 25,86,782 हो गयी। 10 मई 2021 को अपने आखिरी चरम पर पहुंचने के बाद से सक्रिय मामलों की संख्या में कमी आयी है। पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों की संख्या में 1,33,934 की कमी आयी है। यह देश के कुल कोविड पॉजिटिव मामलों का 9.60 प्रतिशत है। साथ ही भारत में बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की दैनिक संख्या कोविड-19 के दैनिक नए मामलों से लगातार 12वें दिन ज्यादा हैं। पिछले 24 घंटे में बीमारी से 3,26,850 लोग स्वस्थ हुए हैं।
भारत में अब तक कुल 2,40,54,861 लोग इस बीमारी से स्वस्थ हुए हैं। बीमारी से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर भी बेहतर होकर 89.26 प्रतिशत हो गयी है।
भारत में पिछले 24 घंटे में कुल 20,58,112 जांच हुई जिसके साथ अब तक हुए जांच की कुल संख्या 33,25,94,176 है। दैनिक पॉजिटिविटी रेट घटकर आज 9.54 प्रतिशत हो गया। अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार आज सुबह सात बजे तक 28,41,151 सत्रों में कोविड-19 के टीके की कुल 19,85,38,999 खुराक दी जा चुकी हैं। इनमें वे 97,79,304 स्वास्थ्य सेवा कर्मी (एचसीडब्ल्यू) शामिल हैं, जिन्होंने वैक्सीन की पहली खुराक ली है और 67,18,723 ऐसे एचसीडब्ल्यू भी शामिल हैं, जिन्होंने वैक्सीन की दूसरी खुराक ले ली है। इसके अलावा पहली खुराक लेने वाले 1,50,79,964 अग्रिम पंक्ति के कर्मी (एफएलडब्ल्यू), दूसरी खुराक लेने 83,55,982 एफएलडब्ल्यू, और 18 से 44 साल के आयु समूह में पहली खुराक लेने वाले 1,19,11,759 लोग शामिल हैं। इसके साथ-साथ 45 से 60 वर्ष की आयु के पहली खुराक लेने वाले 6,15,48,484 और दूसरी खुराक लेने वाले 99,15,278लाभार्थियों के साथ-साथ 5,69,15,863 पहली खुराक लेने वाले और 1,83,13,642 दूसरी खुराक लेने वाले 60 वर्ष की आयु से ज्यादा के लाभार्थी भी शामिल हैं। देश में पिछले 24 घंटे में 18-44 साल के आयु समूह के लोगों को कोविड-19 टीके की 12.82 लाख खुराक दी गयीं। यह आंकड़ा 1 मई 2021 को तीसरे चरण की उदारीकृत और त्वरित रणनीति का कार्यान्वयन शुरू होने के बाद से सबसे ज्यादा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: संक्रमित को छूने या संपर्क में आने से नहीं फैलता ब्लैक फंगस : डॉ. जेठानी
Next: उत्तराखंड पुलिस ने दिया सीएम राहत कोष में अपना एक दिन का वेतन

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान, हाथ-पैरों पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में लगी आग, लाखों का नुकसान
  • हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया जागेश्वर श्रावणी मेले का शुभारंभ, हरेला पर पौधरोपण का दिया संदेश
  • मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, डेढ़ क्विंटल की घंटी की भेंट
  • दर्जा राज्यमंत्री भावना मेहरा ने विकास कार्यों की समीक्षा की, जनहित को प्राथमिकता देने के दिए निर्देश
  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.