
देहरादून। कोविड टीकाकरण की दूसरी खुराक का लक्ष्य हसिल करने के लिए अब महाअभियान चलाया जाएगा। ये महाअभियान हर सोमवार को संचालित किया जाएगा, जिसके तहत जनपद के सभी टीकाकरण केंद्रों पर टीका लगाया जाएगा। इस महाअभियान के तहत जनपद में चार ऐसे टीकाकरण केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं, जिनमें कामकाजी लाभार्थियों को टीका लगाने की सुविधा उपलब्ध होगी। वहीं, जो लोग सुबह 10 से शाम 5 बजे तक दफ्तर में काम करते हैं, वे इन केंद्रों पर सुबह 10 बजे से पहले और शाम 5 बजे के बाद भी टीका लगवा सकते हैं।
मुख्य चिकित्साधिकारी डा. मनोज उप्रेती ने लाभार्थियों से अपील की है कि कोविड टीके से पूर्ण सुरक्षा प्राप्त करने के लिए नियत समय पर टीके का दूसरी खुराक अवश्य लगाएं। उनका कहना है कि महाअभियान के जरिए दूसरी खुराक के लक्ष्य को हासिल किया जाएगा। इसके साथ ही साथ ही एक्सटेंडेड साइट्स के माध्यम से कामकाजी लोग भी आसानी से टीका लगवा पाएंगे।
कामकाजी व्यक्तियों के लिए टीकाकरण केंद्र
सुबह 7 से 10 बजे तक-
1. सब्जी मंडी टीकाकरण केंद्र, देहरादून
2. सब्जी मंडी टीकाकरण केंद्र, ऋषिकेश
शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक-
1. घंटाघर टीकाकरण केंद्र, देहरादून
2. त्रिवेणी घाट टीकाकरण केंद्र, ऋषिकेश

