Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कोर्ट के आदेश पर विधायक महेश नेगी और उनकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
  • देहरादून

कोर्ट के आदेश पर विधायक महेश नेगी और उनकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 06/09/2020
4
default featured image

देहरादून। द्वाराहाट के भाजपा विधायक महेश नेगी और उनकी पत्नी रीता नेगी के खिलाफ कोर्ट के आदेश के बाद रविवार सुबह मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मुकदमा नेहरू कॉलोनी थाने में दर्ज किया गया है। नेहरू कॉलोनी थाने के इंस्पेक्टर राकेश गुसाईं ने बताया कि विधायक पर दुष्कर्म करने जबकि उनकी पत्नी पर जान से मारने की धमकी देने और मामले को दबाने का आरोप है। उल्लेखनीय है कि शनिवार को एसीजेएम पंचम की कोर्ट ने विधायक पर दुष्कर्म और रीता नेगी पर अनैतिक कार्य करते हुए मामले को दबाने के आरोप में अविलंब मुकदमा दर्ज करने को कहा था।


विधायक यौन प्रकरण में पीडि़ता ने की दून पुलिस से मुकदमा दर्ज करने की मांग


महिला के वकील एसपी सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत दर्ज नहीं की थी। इसके चलते कोर्ट में 156 (3) के तहत प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया था। शनिवार को यह प्रार्थनापत्र एसीजेएम पंचम ने स्वीकार कर लिया। इस मामले में कोर्ट ने थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस को जल्द विवेचना शुरू करने को भी कहा है। पिछले महीने विधायक की पत्नी ने महिला के खिलाफ ब्लैकमेलिंग का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें आरोप लगाया गया है कि महिला विधायक से संबंध होने की बात करके उनसे पांच करोड़ रुपये मांग रही है। महिला ने अपनी बच्ची को भी विधायक की ही बताया था। इधर मुकदमा दर्ज हुआ और उधर शाम तक महिला भी खुले तौर पर विधायक के खिलाफ सोशल मीडिया पर आ गई। उसने विधायक पर गंभीर आरोप लगाए और बच्ची का डीएनए विधायक से मैच कराने की मांग की थी। मामले की जांच पहले नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस कर रही थी, मगर बाद में इसे सीओ सदर को दे दिया गया था। इस मामले में राज्य महिला आयोग और बाल आयोग ने भी पुलिस को रिपोर्ट देने के लिए कहा था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अपील के बाद भी सैंपलिंग को नहीं पहुंचे व्यापारी
Next: फर्जीवाड़ा से डॉक्टर बना आरोपी हरिद्वार से गिरफ्तार

Related Post

default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

पर्यटन में उत्तराखंड ने बनाया नया कीर्तिमान, 2025 में छह करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई उड़ान.. 83 प्रमुख हिमालयी चोटियां पर्वतारोहियों के लिए खुलीं

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 5 मार्च तक आवेदन

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 फरवरी
  • पर्यटन में उत्तराखंड ने बनाया नया कीर्तिमान, 2025 में छह करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे
  • उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई उड़ान.. 83 प्रमुख हिमालयी चोटियां पर्वतारोहियों के लिए खुलीं
  • मामूली विवाद में चाकू से हमला, तीन युवक घायल
  • क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 2.35 लाख ठगे
  • हाईवे पर विज्ञापन चिपकाए, नौ के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.