Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कोरियर अटकने का झांसा देकर महिला से एक लाख ठगे
  • देहरादून

कोरियर अटकने का झांसा देकर महिला से एक लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 18/05/2023
rns featured image new

देहरादून। कोरियर अटकने का झांसा देकर युवती को ठगों ने एक लाख रुपये का चूना लगा दिया। इतनी ही नहीं पैकर्स एंड मूवर्स कंपनी के जरिए भेजा गया कोरियर भी उसके घर नहीं पहुंचा। युवती की तहरीर पर नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। धोखाधड़ी को लेकर शिफा नसीम हाल निवासी सीएसआईआर इंडियन इंस्टीटयूट ऑफ पेट्रोलियम मोहकमपुर ने साइबर सेल और एसएसपी कार्यालय में तहरीर दी। कहा कि दो मई को उसे कुछ सामान आईआईपी से अपने घर इलाहाबाद भेजना था। इसके लिए गति पैकर्स एंड मूवर्स देहरादून से संपर्क हुआ। उसके जरिए उन्होंने दो कार्टन सामान कोरियर किया। कोरियर उठाने के लिए लोडर वाहन घर आया। वह सामान लेकर गया। सामान के डिलीवरी चार्ज के रूप में महिला को कंपनी संचालक ने बिल भेजा और एक मोबाइल नंबर दिया। जिस पर ई वॉलट के जरिए भुगतान करने को कहा। शिफा ने भुगतान करना चाहा तो वह नंबर ई वॉलट पर एक्टिवेट नहीं था। उन्हें फिर दूसरा नंबर भेजने की बात कही गई। इस बीच एक अनजान नंबर से शिफा को फोन आया। फोन करने वाले ने खुद कोरियर कंपनी से जुड़ा बताते हुए कहा कि उनका कोरियर डिएक्टिवेट हो गया। उसे एक्टिवेट कराने के लिए ऑनलाइन पांच रुपये की पेमेंट करनी होगी। इसके बाद अपने दिए पेज पर पेमेंट करने कहा गया। महिला ने भुगतान के लिए सारी जानकारी डाल दी। इसके अगले दिन पीड़िता के बैंक खाते से अलग-अलग ट्रांजेक्शन में 99,999 रुपये कट गए। महिला ने कोरियर कंपनी से फोन संपर्क किया तो उन्होंने इस तरह की ठगी से इनकार कर दिया। कई दिन बीतने के बाद भी महिला का कोरियर डिलीवर नहीं किया गया। एसओ नेहरू कॉलोनी लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जनरल स्टोर के बाहर कार लगाने पर दो पक्षों में जमकर मारपीट
Next: आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए युगल ने थाने में गुजारी रात

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.