
देहरादून। उत्तराखंड में कोरोनावायरस कोविड-19 के आज फिर से रिकॉर्डतोड़ मामले आए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार आज राज्य में 1953 मामले आए हैं तथा 13 लोगों की मौत हुई है एक्टिव मामलों की संख्या 10770 पहुंच गई है जबकि राज्य में कुल आंकड़ा 114024 पहुंच गया है इसके अलावा कोरोना से राज्य में अब तक 1793 लोगों की मौत हो चुकी है अभी 23233 जांच रिपोर्ट का इंतजार है।
हैल्थ बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटों में अनुसार अल्मोड़ा में 92, बागेश्वर में 6, चमोली में 8, चंपावत में 28, देहरादून में 796, हरिद्वार में 525, नैनीताल में 205, पौड़ी गढ़वाल में 79, पिथौरागढ़ में 4, रुद्रप्रयाग में 6, टिहरी गढ़वाल में 78, उधम सिंह नगर में 118 और उत्तरकाशी में 8 नए मामले सामने आए हैं।

