Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • कोरोना से लड़ाई की कमान नितिन गडकरी को सौंपे सरकार: स्वामी
  • राष्ट्रीय

कोरोना से लड़ाई की कमान नितिन गडकरी को सौंपे सरकार: स्वामी

RNS INDIA NEWS 05/05/2021
rns featured image new

नई दिल्ली, 05 मई (आरएनएस)। कोरोना वायरस की दूसरी लहर के कहर से जूझ रही भारत सरकार को भाजपा के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने एक सुझाव दिया है। सुझाव यह है कि कोरोना से लड़ाई की कमान पीएमओ से लेकर केंद्रीय सड़क परिवहन और राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को सौंपी जानी चाहिए। भाजपा सांसद ने इस संबंध में एक ट्वीट किया जोकि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।
सुब्रमण्यम स्वामी ने अपने ट्वीट में लिखा है कि जैसे भारत ने इस्लामिक और ब्रिटिश घुसपैठियों का मुकाबला किया, वैसे ही कोरोना वायर का मुकाबला भी कर लेगा। स्वामी ने अपने ट्वीट में आगे लिखा है कि अगर हम जरूरी कदम नहीं उठा पाये तो हमें एक और लहर का सामना करना पड़ सकता है, जो बच्चों को अपने निशाने पर लेगी। स्वामी इसी में आगे लिखते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ऐसे में इस लड़ाई की जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को देनी चाहिए, पीएमओ पर निर्भर रहना बेकार है। भाजपा सांसद के इस ट्वीट पर सोशल मीडिया में बहस छिड़ गयी और कई लोगों ने जब स्वामी से सवाल पूछे कि नितिन गडकरी को ही क्यों कमान सौंपी जानी चाहिए तो उन्होंने कहा कि कोरोना संकट से निपटने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर फ्रेमवर्क की सख्त जरूरत है, जिसमें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने खुद को साबित किया है। कुछ यूजर्स ने जब यह पूछा कि क्या सुब्रमण्यम स्वामी पीएमओ की कार्यक्षमता पर सवाल खड़े कर रहे हैं तो उन्होंने कहा कि पीएमओ तो मात्र एक विभाग है, ना कि प्रधानमंत्री खुद हैं। उल्लेखनीय है कि स्वामी की यह टिप्पणी तब आई है जब हाल ही में कांग्रेस की ओर से कोरोना की बिगड़ती स्थिति पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन का इस्तीफा मांगा गया था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: माले में 25 वर्षीय महिला ने एक साथ दिया 9 शिशुओं को जन्म!
Next: कोविड संबंधी व्यवस्थाओं में और तेजी लाने के लिए नोडल अफसरों की तैनाती

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.