Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • कोरोना से जंग में देश का हर नागरिक पीएम के साथ: सीएम
  • उत्तराखंड

कोरोना से जंग में देश का हर नागरिक पीएम के साथ: सीएम

RNS INDIA NEWS 20/10/2020
Trivendra_Singh_Rawat

The Chief Minister of Uttarakhand, Shri Trivendra Singh Rawat

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा है कि कोविड-19 के खिलाफ लङाई में देश का हर नागरिक अपने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ है। प्रधानमंत्री द्वारा सही समय पर लिये गये निर्णयों से कोरोना के दृष्टिगत आज देश सम्भली स्थिति में है। प्रधानमंत्री ने एक अभिभावक की तरह हमारा मार्गदर्शन किया है और जनहित में जरूरी निर्णय लिये। प्रधानमंत्री जी का आज का सम्बोधन कोरोना से लड़ाई में जन आंदोलन को प्रेरित करेगा। कोरोना के दृष्टिगत लगाया गया लॉक डाउन भले ही चला गया हो लेकिन कोरोना वायरस नहीं गया है। हम सभी के प्रयासों से देश आज जिस संभली स्थिति में है हमें उसे छोडऩा नहीं है। इस मामले में हमें जब तक पूरी सफलता नहीं मिलती है तब तक लापरवाही नहीं बरतनी है। जब तक कोरोना की वैक्सीन नहीं आ जाती तब तक इस लड़ाई को कमजोर नहीं करना है। जब तक ‘‘दवाई नहीं तब तक ढि़लाई नहीं’’ के आह्वान के साथ ही दो गज की दूरी समय समय पर साबुन से हाथ धोने तथा मास्क का प्रयोग करने की प्रदेशवासियों से अपील भी की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह संदेश भी सुखद है कि इस दिशा में देश व दुनिया में युद्ध स्तर पर कार्य हो रहा है। हमारे वैज्ञानिक दिन रात जी-जान से जुड़े हैं। एडवांस स्टेज पर टेस्टिंग चल रही है। वैक्सीन बन जाने पर उसे प्रत्येक भारतीय तक पहुँचाने के लिये तेजी से कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 के दृष्टिगत वैक्सीन आने की स्थिति में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिये प्रदेश में राज्य स्तर, जिला स्तर व ब्लाक स्तर पर टास्क फोर्स का गठन किया गया है। यह टास्क फोर्स अपने-अपने स्तर पर कोविड-19 की वैक्सीन के क्रियान्वयन, अनुश्रवण एवं मूल्यांकन की समुचित कार्यवाही करेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सुविधाओं के बकाया मामले में उत्तराखंड के पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी को नोटिस जारी
Next: प्रवक्ता भर्ती परीक्षा की आवेदन तिथि बढ़ाने की मांग की

Related Post

weather
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में 9 और 10 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट, सतर्क रहने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री के निर्देश पर बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे से संबंधित शिकायतों की जांच हेतु उच्चस्तरीय समिति गठित

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयन ट्रायल का कार्यक्रम तय, 500 खिलाड़ियों का होगा चयन
  • खुटकुनी भैरव मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा व्यवस्था हुई मजबूत
  • जाली दस्तावेजों से बैंक से 19 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी लोहाघाट से गिरफ्तार
  • बहुउद्देशीय शिविर में 1150 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ
  • राशिफल 10 जुलाई
  • चढ़ावे में हेराफेरी के आरोपी का पूरा चिट्ठा खंगालने में जुटी पुलिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.