Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • कोरोना
  • कोरोना से होने वाली मौतों को रोकने में वैक्सीन की सिंगल डोज 96.6 प्रतिशत और डबल डोज 97.5 प्रतिशत प्रभावी
  • कोरोना
  • राष्ट्रीय

कोरोना से होने वाली मौतों को रोकने में वैक्सीन की सिंगल डोज 96.6 प्रतिशत और डबल डोज 97.5 प्रतिशत प्रभावी

RNS INDIA NEWS 10/09/2021
corona-vaccine

नई दिल्ली (आरएनएस)। भारत में कोरोना संक्रमण की रफ्तार फिलहाल कम है, हालांकि तीसरी लहर का खतरा लगातार बना हुआ है। वहीं कोरोना वायरस की वैक्सीन मौत से कितनी सुरक्षा देती है इसको लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक विश्लेषण किया जिसके आंकड़ों से पता चलता है कि भारत में कोरोना से होने वाली मौत को रोकने के लिए वैक्सीन की पहली खुराक 96.6 प्रतिशत प्रभावी है। वहीं दूसरी खुराक लेने के बाद मौत से 97.5 प्रतिशत सुरक्षा मिल जाती है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह भी कहा कि एक नया वैक्सीन ट्रैकर लॉन्च किया जा रहा है जिसमें कोरोना वैक्सीनेशन की पूरी डिटेल और संक्रमण के बाद वैक्सीनेशन कराने वाले लोगों की मृत्यु की संख्या की जानकारी होगी।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण के केंद्रीय सचिव राजेश भूषण ने कहा, ‘यह एक महत्वाकांक्षी पहल है जिसका उद्देश्य संक्रमण और इससे होने वाली मौतों की निगरानी करना है।’ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की एक ब्रीफिंग में इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के महानिदेशक बलराम भार्गव ने कहा कि वैक्सीन ‘ट्रैकर’ को को-विन पोर्टल, राष्ट्रीय कोविड-19 जांच आंकड़े और कोविड-19 इंडिया पोर्टल के आंकड़ों के तालमेल से विकसित किया गया है।

उन्होंने कहा, ‘आंकड़ों को आईसीएमआर पहचान संख्या और मोबाइल नंबरों के आधार पर समन्वित किया गया है। हम एक वैक्सीन ट्रैकर तैयार करने जा रहे हैं जो बहुत जल्द स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन होने जा रहा है।’ ट्रैकर कोविड वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज और उनकी प्रभावशीलता के बारे में सप्ताह दर सप्ताह जानकारी देता है। उन्होंने 18 अप्रैल से 15 अगस्त तक कोविड ‘ट्रैकर’ के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि मृत्यु दर को रोकने में वैक्सीन की प्रभावशीलता 96.6 प्रतिशत और दूसरी डोज लेने के बाद 97.5 प्रतिशत है।

नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) वीके पॉल ने कहा, ‘कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लेने के बाद, बीमारी की गंभीरता और इससे होने वाली मृत्यु से लगभग पूरी सुरक्षा मिलती है।’ वहीं, बच्चों की कोरोना वैक्सीन को लेकर वीके पॉल ने कहा कि केंद्र सरकार बच्चों को कोरोना वैक्सीन देने के लिए वैज्ञानिक मान्यता प्राप्त करने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही है। उन्होंने बताया कि जायडस कैडिला को पहले ही बच्चों पर इस्तेमाल के लिए लाइसेंस दिया जा चुका है और कोवैक्सीन का भी ट्रायल पूरा होने की कगार पर है। उन्होंने कहा कि एक बार परिणाम आने के बाद एक और वैक्सीन उपलब्ध हो जाएगी।

उन्होंने कहा, ‘आंकड़ों को आईसीएमआर पहचान संख्या और मोबाइल नंबरों के आधार पर समन्वित किया गया है। हम एक वैक्सीन ट्रैकर तैयार करने जा रहे हैं जो बहुत जल्द स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन होने जा रहा है। ट्रैकर कोविड वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज और उनकी प्रभावशीलता के बारे में सप्ताह दर सप्ताह जानकारी देता है। उन्होंने 18 अप्रैल से 15 अगस्त तक कोविड ‘ट्रैकर’ के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि मृत्यु दर को रोकने में वैक्सीन की प्रभावशीलता 96.6 प्रतिशत और दूसरी डोज लेने के बाद 97.5 प्रतिशत है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 11 को
Next: कोरोना के साए में लगातार दूसरे साल ऑनलाइन ही होंगे बप्पा के दर्शन

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0
SupremeCourtofIndia (1)_11zon
  • न्यायालय
  • राष्ट्रीय

सार्वजनिक जगहों से हटाए जाएंगे आवारा कुत्ते, सुप्रीम कोर्ट ने अपना पुराना आदेश रखा बरकरार

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.