Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • कोरोना महामारी के चलते अपनी मां को खो चुकी 3 बालिकाओं की मदद को चाइल्ड हेल्पलाइन सब सेंटर ने बढ़ाए हाथ
  • अल्मोड़ा

कोरोना महामारी के चलते अपनी मां को खो चुकी 3 बालिकाओं की मदद को चाइल्ड हेल्पलाइन सब सेंटर ने बढ़ाए हाथ

RNS INDIA NEWS 30/05/2021
IMG-20210530-WA0018.jpg

अल्मोड़ा। कोरोना महामारी के चलते अपनी मां को खो चुकी 3 बालिकाओं को मदद व संरक्षण प्रदान करने हेतु चाइल्ड हेल्पलाइन सब सेंटर, विकासखण्ड सल्ट, जिला अल्मोड़ा की टीम ग्राम नैकना पेसिया पहुंची। टीम ने गांव में पहुंचकर ग्राम प्रधान से मुलाकात की तथा बालिकाओं की कुशलता की जानकारी ली। तीनों बालिकाएं जिनकी उम्र क्रमश 19 वर्ष, 16 वर्ष व 14 वर्ष है, करीब 2 वर्ष पूर्व अपने पिता को खो चुकी हैं और उनकी मां स्वर्गीय पुष्पा देवी जो उन का भरण पोषण करती थी और उनका एकमात्र सहारा थी, दुर्भाग्यवश पुष्पा देवी भी इस माह कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर की भेंट चढ़ गई। पुष्पा देवी विधवा पेंशन व मजदूरी कर तीनों बच्चों का भरण पोषण करती थी तथा शिक्षा दिलवा रही थी। पुष्पा देवी की मृत्यु के पश्चात बच्चे पूरी तरह से निराश्रित हो चुके हैं तथा उनके सामने अपनी शिक्षा को जारी रखने व भरण पोषण की समस्या विकराल रूप से सामने आ गई। इन परिस्थितियों के मद्देनजर संरक्षण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्धता दिखाते हुए चाइल्ड हेल्प लाइन सब सेंटर सल्ट की टीम ने बच्चों को राशन व अन्य बुनियादी जरूरतों के साथ साथ मास्क, सैनिटाइजर आदि भी वितरित किए। टीम ने ग्राम प्रधान व अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में बच्चों की मदद हेतु अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा की मां-बाप की जगह भावनात्मक रूप से जगह लेना असंभव है परंतु एक संरक्षक की भूमिका में चाइल्ड हेल्पलाइन सब सेंटर सल्ट पूरी तरह से निभाएगी। चाइल्डलाइन टीम ने बताया कि जिला समाज कल्याण अधिकारी एवं बाल कल्याण समिति की स्पॉन्सर स्कीम के तहत नाबालिग बालिकाओं को लाभ पहुंचाने के लिए टीम प्रयासरत है। इसके अतिरिक्त चाइल्डलाइन टीम ने ग्रामीण जनों को कोविड-19 के खिलाफ जागरूक किया तथा अतिरिक्त सावधानी बरतने का आग्रह किया जिसमें मास्क सैनिटाइजर, साबुन आदि का वितरण भी किया। इस उपलक्ष्य में ग्रामसभा नेकना की ग्राम प्रधान पूजा देवी, सामाजिक कार्यकर्ता माधवानंद, सामाजिक कार्यकर्ता हिम्मत सिंह तथा चाइल्ड लाइन टीम की शिवानी विश्नोई , शेखर उप्रेती, नंदन सिंह, शांति उप्रेती, दीप चन्द्र बिष्ट, चीफ फंक्शनरी स्पर्धा संस्था सदस्य आदि उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोरोना अपडेट उत्तराखंड: आज आए 1226 नए मामले, 32 की मौत
Next: 9 सूत्रीय मांगों के समर्थन में पूर्व विधायक मनोज तिवारी से मिले एनएचएम संविदा कर्मचारी

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.