Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कोरोना महामारी के चलते कैलाश मानसरोवर यात्रा पर लगा ग्रहण
  • देहरादून

कोरोना महामारी के चलते कैलाश मानसरोवर यात्रा पर लगा ग्रहण

RNS INDIA NEWS 04/06/2021
rns featured image new

देहरादून। धार्मिक लिहाज से महत्वपूर्ण कैलाश मानसरोवर यात्रा पिछले साल कोरोना के कारण नहीं हो पाई। इस बार भी इस यात्रा को लेकर असमंजस की स्थित बनी हुई थी लेकिन जैसे जैसे इसकी तिथि नजदीक आ रही है वैसे वैसे उसके होने की संभावना क्षीण होती जा रही है। ऐसे में कुमाऊं मंडल विकास निगम (केएमवीएन) की ओर से संचालित आदि कैलाश यात्रा पर भी ब्रेक लगना तय है। आमतौर पर इन दिनों यात्रा की तैयारियां की जाती थीं, लेकिन इस बार न तो विदेश मंत्रालय स्तर पर और न ही केएमवीएन ने यात्रा को लेकर कोई पहल की है। हर साल कैलाश मानसरोवर यात्रा से केएमवीएन को करीब 2.5 करोड़ से अधिक की आमदनी होती है। अगर इस बार भी यह यात्रा नहीं होगी तो केएमवीएन को राजस्व का नुकसान होगा।

वर्ष 2020 में कोविड-19 के चलते पहली बार यात्रा पर ब्रेक लगा। इसके बाद निगम ने आदि कैलाश यात्रा को भी रद कर दिया। प्रति वर्ष 12 जून से शुरू होने वाली इस यात्रा में अब तक कई दौर की बैठक और अन्य तैयारियां हो जाती थीं। लेकिन इस बार न तो विदेश मंत्रालय स्तर पर और न ही केएमवीएन ने यात्रा को लेकर कोई पहल की है। इसके चलते माना जा रहा है कि कोविड के बढ़ते प्रकोप के कारण यात्रा का रद होना लगभग तय है। इसके रद होते ही आदि कैलाश यात्रा पर भी ब्रेक लगना तय है।
केएमवीएन से मिली जानकारी के मुताबिक वर्ष 1981 में विश्व प्रसिद्ध कैलाश मानसरोवर यात्रा की शुरुआत हुई। विदेश मंत्रालय व चाइना के साथ संयुक्त रूप से संचालित कैलाश मानसरोवर यात्रा में केएमवीएन प्रमुख हिस्सा बना। यात्रियों को दिल्ली से लेकर चाइना बॉर्डर तक पहुंचाने समेत खान-पान, ठहरने और अन्य व्यवस्थाएं केएमवीएन के हिस्से में आईं। 3 दलों में 59 यात्रियों से हुई शुरुआत के बाद दलों की संख्या 18 तक पहुंच चुकी है। अब तक 460 दलों में 16,865 श्रद्धालु यात्रा कर चुके हैं।

18 दिन की होती है यात्रा
दिल्ली से शुरू होने वाली इस यात्रा में यात्रियों का दल दिल्ली से यात्रा के पहले पड़ाव में उत्तराखंड के काठगोदाम पहुंचने के बाद इन यात्रियों का केएमवीएन कुमाउनी रीति-रिवाज और परंपराओं के अनुसार स्वागत करता है। इसके बाद दल अल्मोड़ा से पिथौरागढ़, धारचूला, नजंग, बूंदी, गुंजी, लिपुलेख आदि विभिन्न पड़ावों को पूरा कर पैदल मार्ग से चाइना में प्रवेश कर जाता है। इस तरह कैलाश मानसरोवर यात्रा में लगभग 18 दिन लगते हैं।
कैलाश मानसरोवर यात्रा रद होने का अंतिम निर्णय विदेश मंत्रालय की ओर से लिया जाता है। विदेश मंत्रालय की ओर से निगम को अभी कोई संबंधित पत्र नहीं आया है। लेकिन कोविड के चलते हालात प्रतिकूल हैं। – रोहित मीणा, प्रबंध निदेशक, केएमवीएन

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तीसरी लहर में बच्चों के लिए भी होगा फाइजर का टीका
Next: इंडिया सूचकांक (एसडीजी) की रिपोर्ट में उत्तराखण्ड पहले पायदान पर

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.