Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • कोरोना
  • कोरोना मामलों में उतार चढ़ाव का सिलसिला जारी
  • कोरोना
  • राष्ट्रीय

कोरोना मामलों में उतार चढ़ाव का सिलसिला जारी

RNS INDIA NEWS 13/02/2021
Corona

पिछले 24 घंटे में 12,143 नए केस, 103 की गई जान

नई दिल्ली ,13 फरवरी (आरएनएस)। देश में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। देश में कोरोना के मामलों और संक्रमण से होने वाली मौतों में आज वृद्धि हुई है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 12,143 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। वहीं इस अवधि में कोरोना वायरस से 103 से अधिक लोगों की जान चली गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। बता दें कि गुरुवार को कोरोना के 9,309 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं और संक्रमण से होने वाली मौतों की संख्या भी 87 थी। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस से संक्रमण के 12,143 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसी के साथ देश में कोरोना संक्रमण के कुल मामले बढक़र 1,08,92,746 पहुंच गए हैं। वहीं पिछले 24 घंटों में कोरोना की वजह से 103 मरीजों की मौत हो गई, जिसके चलते देश में कोरोना से जान गंवाने वालों की कुल संख्या 1,55,550 हो गई हैं।

ठीक होने वाले मरीजों की संख्या घटी
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 11,395 कोरोना मरीज स्वस्थ हो गए हैं। इसी के साथ देश में अब तक 1,06,00,625 मरीज कोरोना वायरस को मात देने में सफल रहे हैं। बता दें कि आज कई दिनों बाद कोरोना के नए मामलों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या कम है जबकि इससे पहले रोजना आधार पर दर्ज होने वाले नए कोरोना केसों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या अधिक चल रही थी।

सत्रह राज्यों में एक भी मौत नहीं
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि पिछले 24 घंटे में 17 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में कोविड-19 से कोई मौत नहीं हुई है। बीते 24 घंटे के दौरान तेलंगाना, ओडि़शा, झारखंड, पुडुचेरी, चंडीगढ़, नगालैंड, असम, मणिपुर, सिक्किम, मेघालय, लद्दाख, मिजोरम, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, त्रिपुरा, लक्षद्वीप, अरूणाचल प्रदेश और दमन एवं दीव तथा दादर एवं नागर हवेली में कोविड-19 से किसी की जान नहीं गयी।

13 राज्यों में सिर्फ पांच मौत
इसी अवधि में 13 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों में कोविड-19 के एक से पांच मरीजों की मौत हुई। मंत्रालय के अनुसार इस बीच, कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत देश में 13 फरवरी को सुबह आठ बजे तक 79,67,647 लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया जा चुका है। इनमें 5,909,136 स्वास्थ्यकर्मी हैं और 2,058,511 अग्रिम मोर्चे के कर्मी हैं। अब तक टीकाकरण के 1,64,781 सत्र हो चुके हैं। देश में फिलहाल कोविड-19 के 1.36 लाख मरीज उपचाररत है और यह आंकड़ा कुल संक्रमितों का 1.25 फीसदी है। शनिवार को 11,395 मरीजों के संक्रमणमुक्त होने के साथ ही अब तक कुल 1,06,00,625 मरीज ठीक हो चुके हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुत्र के आत्महत्या के कुछ देर बाद पिता ने भी जहर खाकर दी जान
Next: शक्तिफार्म-नानकमत्ता अस्पतालों को मिले दो 108 वाहन

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.