Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • कोरोना
  • 24 घंटे में सामने आए 58,467 नए मामले, 773 की मौत
  • कोरोना
  • राष्ट्रीय

24 घंटे में सामने आए 58,467 नए मामले, 773 की मौत

RNS INDIA NEWS 13/10/2020
Corona

देश में कोरोना के मामलों में रिकार्ड गिरावट

नई दिल्ली ,13 अक्टूबर (आरएनएस)। देश में बेशक कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन राहत की बात यह है कि दैनिक नए मामलों में लगातार कमी आ रही है। सोमवार की तुलना में मंगलवार को शाम करीब छह बजे तक कोविड-19 मामलों की संख्या में भारी कमी देखने को मिली। सोमवार को जहां इस समय 81,262 नए मामले सामने आए थे वहीं मंगलवार को 58,467 मामले दर्ज किए गए हैं। जबकि 773 लोगों की वायरस के कारण मौत हुई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मंगलवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार देश में कुल मामलों की संख्या 71,79,006 हो गई है। इसमें सक्रिय मामलों की संख्या 8,39,937 है। जबकि 62,28,051 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त हो गए हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है या वे देश छोडक़र चले गए हैं। वहीं मृतकों की संख्या बढक़र 1,09,923 पर पहुंच गई है। देश में संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की दर 86.17 प्रतिशत हो गई है।

63 दिनों बाद संक्रमितों की संख्या घटी

देश में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वालों की संख्या 71 लाख 79 हजार 006 पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 58 हजार 467 नए मामले सामने आए हैं और 773 लोगों की मौत का मतलब है कि पिछले 63 दिनों में यह सबसे कम यानि रिकॉर्ड कोरोना संक्रमण के नए मामले दर्ज किए गए है।

77 दिनों में मौत के आंकड़ो में गिरावट

देश में सोमवार को कोरोना संक्रमण के कारण 1055 लोगों की मौत हुई थी, जिसके मुकाबले मंगलवार को 773 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है। इसी प्रकार अस्पतालों में इलाज कराने वालों की संख्या में भी तेजी के साथ कम होकर आठ लाख 39 हजार 937 यानि 11.69 फीसदी सक्रिय मामलों के रूप में रह गई हैं। जबकि 62 लाख 28 हजार 051 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं।

10 अगस्त के बाद नए मामलों में गिरावट

इससे पहले 10 अगस्त को कोरोना संक्रमण के 51 हजार 296 ताजा मामले दर्ज किए गए थे, जिसके बाद से सोमवार को पहली बार सबसे कम 58 हजार 467 मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं 27 जुलाई को कोरोना संक्रमण से 638 लोगों की मौत हुई थी, जिसके बाद से सोमवार को 773 नई मौतें दर्ज की गईं हैं।

दस राज्यों में में 79 फीसदी मामले

राजेश भूषण ने कहा कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण के सक्रिय मामले 11.69 फीसदी हैं। कुल सक्रिय मामलों में से 11 फीसदी केरल में, 25 फीसदी महाराष्ट्र में और 13 फीसदी मामले कर्नाटक में हैं। उन्होंने कहा कि हम इन राज्यों के साथ विचार-विमर्श कर रहे हैं कि किस तरीके से यहां कोविड-19 के मामलों में कमी लाई जाए। उन्होंने कहा कि 10 राज्य ऐसे हैं जिनमें कुल मामलों के 79 फीसदी मामले हैं। दो हफ्ते पहले तक केरल 10 राज्यों में भी नहीं था अब वह तीसरे नंबर पर है। नौ से 15 सितंबर तक देखें तो देश में हर दिन 92 हजार नए मामले सामने आ रहे थे। सात अक्तूबर से 13 अक्तूबर के बीच प्रतिदिन 70,114 नए मामले सामने आए हैं। प्रेस वार्ता में मौजूद सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव अमित खरे ने कहा कि हमने एक अभियान जन आंदोलन फॉर कोविड-19 एप्रोप्रिएट बिहेवियर चलाने का फैसला किया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एसडीएम कार्यालय में आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए अभिभावक और स्कूल संचालक भिड़े
Next: सहायक अध्यापक (एलटी) के 1431 पदों पर विज्ञप्ति हुई जारी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान, हाथ-पैरों पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.