Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कोरोना के कहर से भाजपा प्रदेश कार्यालय में पसरा सन्नाटा
  • देहरादून

कोरोना के कहर से भाजपा प्रदेश कार्यालय में पसरा सन्नाटा

RNS INDIA NEWS 14/09/2020
default featured image

देहरादून। उत्तराखण्ड में कोरोना का कहर दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। रिकवरी के साथ ही साथ कोरोना संक्रमित होने और इससे होने वाली मौतों में भी इजाफा हो रहा है। कोरोना से जहां सरकारी कार्यालयों के अधिकारी और कर्मचारी जूझ रहे हैं वहीं भाजपा संगठन और सरकार पर भी कोरोना का कहर जारी है। इस समय हालात यह है कि भाजपा जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मना रही है वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य कई पदाधिकारियों के कोरोना संक्रमित होने के बाद से भाजपा का प्रदेश कार्यालय भी सूना पड़ा है। प्रदेश पर कोरोना का कहर इस कदर बरप रहा है कि हर व्यक्ति संक्रमण से दहशत में है। सरकारी कार्यालयों में तो अधिकारियों से लेकर कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित पाये जा रहे हैं जिसकी वजह से अधिकांश सरकारी कार्यालयों में दो या तीन दिन के लिए बंद किया जा रहा है। अधिकारी और कर्मचारी आइसोलेट हो रहे हैं। जिसका असर पूरी तरह से विकास कार्यों पर पड़ रहा है। वहीं सरकार और भाजपा संगठन के लोग भी संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। यहां तक की सीएम के ओएसडी की पत्नी का कोरोना संक्रमण के कारण निधन भी हो गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही विधायकों के कोरोना संक्रमित होने के बाद से अन्य पदाधिकारियों में भी दहशत दिखाई देने लगी है। इन संक्रमित लोगों के संपर्क में रहे पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फिलहाल प्रदेश मुख्यालय का रूख करना ही बंद कर दिया है। आये दिन कोई न कोई कोरोना पॉजिटिव मिल रहा है जिसके चलते भाजपाइयों में कोरोना का ज्यादा खौफ दिखाई देने लगा है। भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 70वें जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। जिसके तहत आज से कार्यक्रम प्रारंभ कर दिये गये हैं। उत्तराखण्ड में प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को मनाया जा रहा है लेकिन प्रदेश मुख्यालय में हर तरफ सन्नाटा छाया हुआ है। अन्यथा प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के कार्यक्रमों की शुरूआत यहीं से होती। हालांकि भाजपा नेताओं, विधायकों ने अपने-अपने स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया लेकिन इस दौरान मुख्यालय पूरी तरह से सूना रहा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भारी मन से मुंबई छोड़ रही हूं, लेकिन ‘पीओके से शहर की तुलना’ बिल्कुल सही : कंगना
Next: आज का राशिफल 15 सितम्बर

Related Post

default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

नकली दवाइयों का बड़ा गिरोह बेनकाब, एसटीएफ ने एक आरोपी किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

नौकरानी भेजने का झांसा दे 39 हजार ठगे

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

सफाई कर्मियों से अभद्रता के आरोपी पर एससी एसटी का केस

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 फरवरी
  • भालू ने महिला पर किया हमला, हालत गंभीर, एयर एंबुलेंस से हायर सेंटर रेफर
  • गहड़ गांव में नर्सिंग कॉलेज खोलने के लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू
  • सिडकुल में रियल एस्टेट कार्यालय से चांदी की मूर्तियां चोरी, चार आरोपी रंगेहाथ दबोचे
  • नकली दवाइयों का बड़ा गिरोह बेनकाब, एसटीएफ ने एक आरोपी किया गिरफ्तार
  • शेयर ट्रेडिंग के नाम पर व्यापारी से 28.85 लाख ठगे

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.