Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • कोरोना के टीकाकरण के लिए वायुसेना ने बनाई योजना
  • उत्तराखंड

कोरोना के टीकाकरण के लिए वायुसेना ने बनाई योजना

RNS INDIA NEWS 07/01/2021
default featured image

अरुणाचल से लेकर लद्दाख तक देगी सेवा

नई दिल्ली ,07 जनवरी(आरएनएस)। कोरोना वैक्सीन को देश के अलग-अलग हिस्सों में पहुंचाने के लिए सरकार ने तैयारी तेज कर दी है। इसके लिए सरकार विभिन्न तरह के परिवहनों की व्यवस्था करने में जुट गई है जिससे की जल्द से जल्द लोगों के बीच टीकाकरण अभियान शुरू किया जा सके। सरकार के अनुसार इस प्रक्रिया में भारतीय वायुसेना की मदद ली जाएगी। दूर दराज के इलाकों में वैक्सीन को पहुंचाने के लिए सी-130 जेएस और एन-32 मालवाहक विमानों सहित वायु सेना के परिवहन विमान का इस्तेमाल किया जाएगा।
वैक्सीन निर्माताओं और आपूर्तिकर्ताओं द्वारा टीके के परिवहन के दौरान उचित तापमान बनाए रखने के लिए विशेष कंटेनरों को तैयार किया गया है। अरुणाचल प्रदेश और लद्दाख जैसी जगहों के लिए भारतीय वायुसेना के विशेष सैन्य हवाई विमानों का इस्तेमाल किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार वायु सेना सैन्य हवाई क्षेत्रों में वाणिज्यिक विमानों के लिए लैंडिंग की सुविधा भी प्रदान करेगी।
यात्री विमानों को भी टीकों के परिवहन की मिली अनुमति
कोविड-19 वैक्सीन का परिवहन आज या कल से शुरू हो जाएगा। सरकार ने यात्री विमानों को टीकों के परिवहन की अनुमति दे दी है। पुणे केंद्रीय केंद्र होगा जहां से टीकों का वितरण किया जाएगा। देशभर में 41 गंतव्यों को टीके के वितरण के लिए अंतिम रूप दिया गया है।
उत्तर भारत के लिए दिल्ली और करनाल को मिनी हब बनाया जाएगा। पूर्वी क्षेत्र के लिए कोलकाता हब होगा, यह पूर्वोत्तर के लिए एक नोडल बिंदु भी होगा। दक्षिणी भारत के लिए चेन्नई और हैदराबाद को नामित किया जाएगा। यह जानकारी सरकारी सूत्रों ने दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री ने वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर राष्ट्र को किया समर्पित
Next: नाबालिग किशोरी अपहरणकर्ता के चुंगल से बरामद

Related Post

Dhami cm helpline sameeksha
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री द्वारा महत्वपूर्ण योजनाओं के लिए 195 करोड़ की धनराशि की मंजूरी

RNS INDIA NEWS 30/01/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून
  • पिथौरागढ़
  • रुद्रप्रयाग

रूद्रपुर व पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का शीघ्र शुरू होगा संचालन

RNS INDIA NEWS 30/01/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने रोजगार एवं स्वरोजगार से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की 

RNS INDIA NEWS 29/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 फरवरी
  • बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत
  • ज्योतिर्मठ में ध्वस्त होंगे भू धंसाव के समय जर्जर हुए 55 भवन, टेक्निकल टीम ने किया सर्वे
  • यूजीसी नियमों के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या
  • कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.