Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कोरोना के केस बढ़ने पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
  • देहरादून

कोरोना के केस बढ़ने पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

RNS INDIA NEWS 28/04/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। उत्तराखंड में कोरोना के केस बढ़ने लगे हैं। इसलिए सरकार की ओर से कोरोना की रोकथाम को लेकर सख्ती शुरू हो गई है। मुनिकीरेती और लक्ष्मणझूला क्षेत्र में अब फिर से चेक पोस्ट पर कोविड जांच तीन मई से शुरू की जा सकती है।  कोरोना के केस बढ़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड़ पर आ गया। देहरादून जिला प्रशासन ने मास्क ना पहनने पर जुर्माने का प्रावधान कर दिया है। लिहाजा अब चारधाम यात्रा को मात्र पांच दिन का समय बाकी रह गया है। यात्रा के लिए इस बार पहले ही एक लाखों लोगों ने ऑनलाइन पंजीकरण करा लिया है। ऐसे में विभिन्न प्रांत से रिकॉर्ड यात्री पहुंचने का अनुमान है। कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों के बाद स्वास्थ्य विभाग कोविड जांच का दायरा बढ़ाएगा। लिहाजा ढालवाला, भद्रकाली, कैलासगेट और तपोवन पुलिस चौकी पोस्ट पर फिर से कोविड जांच तीन मई से शुरू होने की संभावना है। उधर, लक्ष्मणझूला में बैराज पुल और गरुड़ चट्टी में भी स्वास्थ्य विभाग की टीम केस बढ़ने के बाद कोविड जांच शुरू कर सकती है। मुनिकीरेती में कोविड नोडल अधिकारी डा. जगदीश जोशी ने बताया कोरोना के मामले कुछ दिनों में बढ़े हैं। फिलहाल मुनिकीरेती क्षेत्र में बाहरी लोगों की जांच नहीं हो रही है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के निर्देश मिलने पर जांच का दायरा बढ़ाया जा सकता है।

बिना मास्क घूम रहे हैं पर्यटक
मुनिकीरेती, रामझूला, स्वर्गाश्रम और लक्ष्मणझूला क्षेत्र में गर्मी बढ़ने के साथ ही पर्यटकों की संख्या भी बढ़ी है। इन दिनों गंगाघाटी पर्यटकों से गुलजार दिखाई दे रही है। लेकिन अधिकांश स्थानों पर बिना मास्क के लोग घूमते नजर आ रहे हैं। मास्क को लेकर पुलिस की ओर से भी अभी कोई सख्ती नहीं की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में कोरोना के 13 नए केस
Next: प्रतिबंधित घाट पर स्नान करने पर पांच का चालान

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.