Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • एक और वायरस – कोरोना के बाद अब नोरोवायरस ने बढ़ाई चिंता
  • राष्ट्रीय

एक और वायरस – कोरोना के बाद अब नोरोवायरस ने बढ़ाई चिंता

RNS INDIA NEWS 21/07/2021
rns featured image new

बच्चों को ले रहा चपेट में

नई दिल्ली, 21 जुलाई (आरएनएस)। दुनियाभर के लोगों के लिए कोरोनावायरस आज भी परेशानी का सबब बना हुआ है। लोग अभी इस वायरस के खौफ से पूरी तरह उभर भी नहीं पाएं हैं कि एक और वायरस ने उनकी चिंता बढ़ाकर रख दी है। माना जा रहा है कि यह वायरस कोरोनावायरस से भी ज्यादा खतरनाक है। सबसे ज्यादा डराने वाली बात है कि इस वायरस के केस नर्सरी और चाइल्ड केयर सेंटर्स जैसी उन जगहों पर ज्यादा पाए गए हैं जहां पर बच्चों की संख्या ज्यादा होती है। डॉक्टरों और वैज्ञानिकों की चिंता बढ़ाने वाले इस वायरस का नाम है नोरोवायरस, जिसे उल्टी बग के रूप में भी जाना जाता है।  सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) की तरफ से कहा गया है कि नोरोवायरस कोरोना वायरस की तुलना में कहीं ज्यादा खतरनाक है और इसकी वजह से संक्रमण तेजी से फैलता है। जो भी व्यक्ति इस वायरस से संक्रमित है उसमें उल्टी और डायरिया जैसे लक्षण दिखााई देते हैं।
सीडीसी के अनुसार नोरोवायरस एक बहुत ही संक्रामक वायरस है जो उल्टी और दस्त का कारण बनता है। इससे पीडि़त व्यक्ति काफी संख्या में दूसरों को भी बीमार कर सकता है। क्योंकि यह कम्युनिकेबल डिजीज (संक्रामक बीमारी) यानि एक से दूसरे को फैलने वाली बीमारी की श्रेणी में आती है। नोरोवायरस को ‘वोमेटिंग बग’ के रूप में भी जाना जाता है।

नोरोवायरस के लक्षण
– डायरिया, उल्टी, सिर चकराना और पेट में तेज दर्द होना सबसे अहम लक्षण हैं।
– इसके अलावा बुखार, सिरदर्द और बदन दर्द भी कई मरीजों में देखा गया है।
– वायरस के शरीर में दाखिल होने के अंदर 12 से 48 घंटे में ही संक्रमण फैल जाता है।
– वायरस से संक्रमित व्यक्ति को 2 से 3 हफ्ते तक उल्टी होती है।

सीडीसी का कहना है कि नोरोवायरस में कई अरब वायरस हैं। कोई भी व्यक्ति अगर इस वायरस से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आता है, संक्रमित खाना खाता है, वायरस से प्रभावित सतह को छूता है या बिना हाथ धोएं मुंह में डाल लेता है, उसे इस वायरस से संक्रमित होने का खतरा ज्यादा है। ये वायरस दूसरे वायरस की ही तरह शरीर में दाखिल होकर उसे संक्रमित करता है।

नोरोवायरस से बचाव
साफ-सफाई रखकर काफी हद तक नोरोवायरस से सुरक्षित रहा जा सकता है। नोरावायरस का संक्रमण खाने-पीने की चीजों से भी फैल सकता है। सीडीसी के मुताबिक इस बीमारी से बचने के लिए यह बहुत जरूरी है कि कुछ भी छूने के बाद, बाहर से आने पर और कुछ खाने से पहले हमेशा अपने हाथों को ठीक से धोएं। इसके अलावा जिस तरह से कोविड-19 से बचने के लिए सैनिटाइजर का प्रयोग लोग कर रहे हैं, उसी तरह से इसके लिए भी एल्कोहल बेस्ड सैनिटाइजर का प्रयोग करना बेहतर रहेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एक लाख से अधिक की चरस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
Next: पूर्व सीएम त्रिवेंद्र के फैसले पर सीएम धामी का पलटवार

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.