Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कोरोनाकाल में दून अस्पताल के मेडिकल स्टाफ के वेतन बिलों में मिली गड़बड़ी
  • देहरादून

कोरोनाकाल में दून अस्पताल के मेडिकल स्टाफ के वेतन बिलों में मिली गड़बड़ी

RNS INDIA NEWS 21/01/2023
rns featured image new

देहरादून। दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कोरोनाकाल में लगे मेडिकल स्टाफ के वेतन के बिलों में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। प्रशासनिक अनुभाग द्वारा यह मामला पकड़ में आने पर निजी एजेंसी को करीब 43 लाख रुपये के बिल लौटा दिए गए और नोटिस जारी कर इनमें संशोधन कर भेजने को कहा। वहीं, करीब 250 कर्मचारियों का दिसंबर का वेतन अटकने से उन पर आर्थिक संकट बना है। दून अस्पताल में कोरोनाकाल में रखे गए करीब 250 कर्मचारियों को छह माह का विस्तार दिया गया है। इन्हें एक आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से रखा गया है। एजेंसी की ओर से जब दिसंबर माह के वेतन के बिल भेजे गए तो इनमें आठ कर्मचारियों के वेतन के बिलों में गड़बड़ी मिली। अकुशल कर्मचारी का अर्द्धकुशल और अर्द्धकुशल का कुशल की श्रेणी में वेतन का बिल बनाकर भेजा गया था। दो माह के बिलों में इस तरह की गड़बड़ी मिली है। स्टेट फ्रंटलाइन हेल्थ वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष संजय कोरंगा, महासचिव अभिषेक कैंतुरा का कहना है कि कर्मचारियों के वेतन को हर माह अफसरों, बाबुओं, एजेंसी के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। समस्या का स्थायी समाधान होना चाहिए। अकुशल को 9500, अर्द्धकुशल को 10800, कुशल को 12006, उच्चकुशल को 13300 रुपये मिलते हैं। प्राचार्य दून मेडिकल कॉलेज डा. आशुतोष सयाना का कहना है कि दो माह के बिलों में त्रुटियां मिलने पर एजेंसी को नोटिस जारी किया गया। ऐसी त्रुटि आईंदा होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। एजेंसी ने सॉफ्टवेयर की दिक्कत बताकर बिलों में संशोधन किया है। बिल ट्रेजरी भेजे जा रहे हैं, एक दो दिन में वेतन कर्मचारियों को मिल जाएगा।
प्राचार्य की ओर से एजेंसी को भेजे नोटिस में सख्त हिदायतें दी गई हैं। एजेंसी को कर्मचारियों को आईकार्ड जारी करने, सौ फीसदी कर्मचारियों का बॉयोमेट्रिक मशीन में पंजीकरण कराने, ई-उपस्थिति हर माह की दो तारीख तक उपलब्ध कराने, 10 तारीख तक मासिक वेतन देने को कहा है।
दून अस्पताल में भी कर्मचारियों के वेतन को लेकर सिस्टम लचर है। वार्डों, विभागों से 10 तारीख तक भी उपस्थिति की डिटेल नहीं आती। कई दिनों तक प्रशासनिक अनुभाग के कर्मचारी फाइल दबाकर बैठे रहते हैं। जिससे वेतन में हर माह देरी होती है। प्राचार्य डा. सयाना के मुताबिक अब एक सेल बना दी गई है। जिससे दिक्कत नहीं आएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोश्यारी ने जौलीग्रांट में जाना सुशीला बलूनी के स्वास्थ्य का हाल
Next: स्पा सेंटरों में मिली अनियमितताएं, काटे चालान

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • विश्व युवा कौशल दिवस पर छात्राओं को कानूनी अधिकारों और डिजिटल सुरक्षा की दी जानकारी
  • कुमाऊं सहकारी संघ को नई कार्यकारिणी मिली, बबिता मेहरा बनी निर्विरोध अध्यक्ष
  • 15 से 18 जुलाई तक सभी वाहनों के लिए खुलेगा अल्मोड़ा-क्वारब हाईवे, चौसली-क्वारब वैकल्पिक मार्ग रहेगा बंद
  • धौलादेवी में स्वास्थ्य शिविर में 409 लोगों का उपचार, 110 के हुए निःशुल्क एक्स-रे
  • क्वारब बाईपास पर भारी और ओवरलोड वाहनों पर होगी सख्ती, जोखिमग्रस्त विद्युत पोल हटाने के निर्देश
  • राशिफल 14 जुलाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.