Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कोरोना काल में शहीद हुए उत्तराखंड पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दी श्रद्धांजलि
  • देहरादून

कोरोना काल में शहीद हुए उत्तराखंड पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 12/06/2021
23.jpg

देहरादून। पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड देहरादून में कोरोना की पहली और दूसरी लहर में शहीद हुए उत्तराखंड पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही उनके परिजनों के प्रति शोक संवेदना प्रकट करते हुए उत्तराखंड पुलिस में उनके द्वारा दिये गये अभूतपूर्व योगदान को याद किया गया।
इस मौके पर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि कोरोना के दौरान उत्तराखंड पुलिस के जवानों ने मिशन हौसला के तहत जरूरतमंदों की मदद कर देश के अन्य पुलिस बलों के लिए उदाहरण पेश किया है। पहली लहर के तुलना में दूसरी लहर में हमारे अधिक जवान संक्रमित हुए। टीकाकरण के कारण सभी काफी हद तक सुरक्षित रहे।
उन्होंने बताया कि पहली लहर में 8 और दूसरी लहर में 5 जवानों ने कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई में अपना बलिदान दिया। इस कठिन समय में उन सभी की अनुकरणीय सेवाएं हमेशा याद रखी जाएगी। उत्तराखंड पुलिस उनके व उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करती है। डीजीपी अशोक कुमार ने सभी पुलिसकर्मियों से जल्द से जल्द अपने निकट संबंधियों का टीकाकरण करवाने एवं कोरोना की सम्भावित तीसरी लहर के लिए तैयार रहने को कहा। इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक पीएसी पी वी के प्रसाद, अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन अभिनव कुमार, पुलिस महानिरीक्षक पी/एम अमित सिन्हा, पुलिस महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था वी मुरूगेशन, पुलिस महानिरीक्षक अभिसूचना एवं सुरक्षा संजय गुंज्याल, पुलिस महानिरीक्षक फायर ए पी अंशुमान, पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण पूरन सिंह रावत, पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक पुष्पक ज्योति सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड लोक मंच दिल्ली से भेजी राहत सामग्री को आप पहुंचाएगा पहाड़ के लोगों तक
Next: 2 लाख की स्मैक के साथ दुकानदार और टैक्सी चालक एसओजी की गिरफ्त में

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बैठक में 60 मेयरों के पहुंचने की उम्मीद

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आईटीआई में छात्र संख्या बढ़ाने को लेकर मंत्री सौरभ बहुगुणा ने की समीक्षा बैठक

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा
  • भालू के हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर
  • ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बैठक में 60 मेयरों के पहुंचने की उम्मीद
  • यूकेडी के संगठन विस्तार पर जोर, भुवन चंद्र बने जिला उपाध्यक्ष
  • गूल में बरातघर का गंदा पानी और अपशिष्ट डालने से काश्तकारों में रोष
  • राहुल गांधी की जनसभा के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, यशपाल आर्य ने किया जनसंपर्क
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.