Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कोरोना का टीका पूरी तरह सुरक्षित कोई गंभीर दुष्प्रभाव नहीं : मर्तोलिया
  • देहरादून

कोरोना का टीका पूरी तरह सुरक्षित कोई गंभीर दुष्प्रभाव नहीं : मर्तोलिया

RNS INDIA NEWS 22/01/2021
rns featured image new

छह हजार में से महज 35 लोगों पर दिखे टीके के मामूली दुष्प्रभाव

देहरादून। राज्य में टीकाकरण अभियान के तहत तीन दिनों में छह हजार से अधिक लोगों को टीका लगने के बाद महज 35 लोगों पर टीके के दुष्प्रभाव देखने को मिले हैं। राज्य सरकार ने केंद्र को यह जानकारी दी है। इसके साथ ही अब टीके के बाद मामूली असर वाले स्वास्थ्य कर्मियों का डेटा भी तैयार किया जा रहा है। राज्य में 16 जनवरी को कोरोना टीकाकरण अभियान की शुरुआत हुई थी। यदि गुरुवार के दिन को छोड़ दिया जाए तो टीकाकरण के पहले तीन दिनों में राज्य में कुल 35 लोगों में टीका लगने के बाद दुष्प्रभाव देखने को मिले। इनमें से सबसे गंभीर मरीज को एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया और अब सभी की हालत ठीक हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि टीकाकरण के पहले दिन राज्य में कुल 10 लोगों पर दुष्प्रभाव देखने को मिले, दूसरे दिन 13 और तीसरे दिन में 12 लोगों पर टीकाकरण के बाद दुष्प्रभाव देखने को मिले। अधिकारियों ने बताया कि इसके अलावा कई मरीजों को हल्के प्रभाव देखे गए इसकी जानकारी एकत्र की जा रही है। राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी कुलदीप सिंह मार्तोलिया ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि सभी जिलों से माइनर इफेक्ट का भी डेटा उपलब्ध कराने को कहा गया है।

स्वास्थ्य कर्मी घबराएं नहीं, बहुत सुरक्षित है टीका: डॉ. मर्तोलिया

राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी और कोविड वैक्सीनेशन के इंचार्ज डॉ. कुलदीप सिंह मर्तोलिया का कहना है कि कोरोना का टीका पूरी तरह सुरक्षित है और इससे किसी को भी कोई गंभीर दुष्प्रभाव नहीं हो रहे। उन्होंने कहा कि बच्चों का सामान्य टीकाकरण करने के दौरान कुछ प्रतिशत बच्चों को भी हल्के बुखार या एलर्जी की शिकायत रहती है। उन्होंने कहा कि शुरू में राज्य में स्वास्थ्य कर्मियों में टीके को लेकर हिचक दिखाई दी। लेकिन अब ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा कि शुरू के दिनों में राज्य के दो प्रतिशत डॉक्टरों ने भी टीके के प्रति अनिच्छा दिखाई लेकिन अब ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा कि प्राइवेट अस्पतालों से लगातार फोन आ रहे हैं कि हमे टीका लगाया जाए। उन्होंने बताया कि राज्य में टीकाकरण प्रतिशत कम होने के पीछे सबसे बड़ी दिक्कत यह रही कि साफ्टवेयर ने कई दिनों तक नामों को रिपीट किया। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों के नाम पोर्टल से डिलीट करने के बावजूद रिपीट हो रहे हैं। ऐसे में टीकाकरण प्रतिशत कुछ कम जरूर लग रहा है लेकिन ऐसा तकनीकी कारणों की वजह से हो रहा है। उन्होंने बताया कि टीके के प्रति अब लोगों में सकारात्मक भाव देखने को मिल रहा है और अगले कुछ दिनों में राज्य में टीकाकरण का अभियान गति पकडऩे जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 400 सीसीटीवी कैमरों की नजर में रहेंगी दून की सडक़ें
Next: सीएम रावत 27 जनवरी से करेंगे जिलों में प्रवास

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.