Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • कोरोना जांच की विश्वसनीयता पर उठ रहे सवाल ….टेस्ट में नेगेटिव पर हैं कोविड पॉजिटिव
  • पिथौरागढ़

कोरोना जांच की विश्वसनीयता पर उठ रहे सवाल ….टेस्ट में नेगेटिव पर हैं कोविड पॉजिटिव

RNS INDIA NEWS 30/05/2021
rns featured image new

पिथौरागढ़। जिले के कनालीछीना पीएचसी में हो रही रैपिड एंटीजन जांच पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। यहां हो रही जांच में जिन लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आ रही है वो अन्य अस्पतालों में पहुंचते ही पॉजिटिव निकल रहे हैं। गंभीर हालत में पीएचसी पहुंचे दो लोगों का वहां मौजूद टीम ने रैपिड एंटीजन टेस्ट किया। दोनों ही नेगेटिव निकले। लेकिन उनमें से एक की कुछ घंटे बाद ही जिला अस्पताल पहुंचते ही मौत हो गई। तब उसकी रैपिड जांच की गई तो उसमें संक्रमण की पुष्टि हुई। जबकि दूसरे मरीज को हल्द्वानी रेफर किया गया। वहां हुई जांच में वह भी पॉजिटिव निकला। जबकि पीएचसी प्रभारी का साफ कहना है कि इस मरीज में कोरोना के सभी लक्षण थे। वहीं मरीजों के साथ गए परिजनों ने यहां हो रही जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। मामला कनालीछीना पीएचसी का है। दो दिन पूर्व नजदीकी गांव के एक गंभीर मरीज को अस्पताल पहुंचाया गया। उनका ऑक्सीजन लेवल 60 से नीचे पहुंचा था।

अस्पताल में उनकी रैपिड जांच की गई तो उनकी रिपोर्ट नेगेटिव निकली। हालत न सुधरने पर उन्हें तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पहुंचने के करीब 14 घंटे बाद उनकी मौत हो गई। मौत के बाद की गई रैपिड जांच में वे कोरोना संक्रमित निकले। गुरुवार को उसी गांव के एक व्यक्ति को गंभीर हालत में पीएचसी पहुंचाया गया। यहां हुई रैपिड जांच में वह नेगेटिव निकला। इसी शाम उसकी गंभीर हालत को देखते हुए परिजन उसे जिला चिकित्सालय ले गए, जहां से उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया। एसटीएच में पहुंचते ही उसकी रैपिड जांच की गई तो वह कोरोना संक्रमित निकला। ऐसे ही अन्य मामले भी सामने आए हैं जब कनालीछीना पीएचसी पहुंचे मरीज रैपिड जांच में नेगेटिव निकल रहे हैं, जबकि अन्य अस्पतालों में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव निकल रही है। इन हालातों में पीएचसी में हो रही कोरोना जांच की विश्वसनीयता पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं।

कोरोना जांच की गलत रिपोर्ट से खतरा बढ़ा
कनालीछीना पीएचसी में आए दिन सामने आ रहे इस तरह के मामलों से खतरा कई गुना बढ़ गया है। जिस मरीज को हल्द्वानी पहुंचाना पड़ा है, कनालीछीना पीएचसी में उसकी रिपोर्ट नेगेटिव निकली। परिजन उसे घर लाए। रिपोर्ट नेगेटिव निकलने पर कई लोग उसका हाल जानने उसके घर भी पहुंचे। लेकिन जब हालत बिगडऩे पर उसे हल्द़वानी पहुंचाया गया तो उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव निकली। इन हालातों में रिपोर्ट के घालमेल से अन्य लोगों पर भी संक्रमण का खतरा मंडरा गया है।

परिजनों ने कहा-नहीं हो रही ढंग से जांच: हल्द्वानी पहुंचे मरीज के परिजनों ने कनालीछीना पीएचसी में हो रही कोरोना जांच पर सवाल खड़े किए हैं। मरीज के साथ अस्पताल पहुंचे राजेंद्र कापड़ी ने कहा अस्पताल में एक खिडक़ी से रैपिड जांच को सैंपल लिए जा रहे हैं। दूरी इतनी बनाई गई है कि कॉटन बड मरीज की नाक को हल्की सी छू रही है। इन हालातों में मरीज की सही रिपोर्ट नहीं आ रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बाबा रामदेव के खिलाफ कार्रवाई की उठाई मांग
Next: बाबा रामदेव पर महामारी एक्ट के तहत हो मुकदमा दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई शुरू

RNS INDIA NEWS 08/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.