Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • कंटेनर और ट्रक की भिड़ंत से दोनों वाहनों में लगी आग, कंटेनर चालक जला जिंदा
  • राष्ट्रीय

कंटेनर और ट्रक की भिड़ंत से दोनों वाहनों में लगी आग, कंटेनर चालक जला जिंदा

RNS INDIA NEWS 08/06/2021
rns featured image new

जयपुर (आरएनएस)। हरमाड़ा थाना इलाके के बिलोची हाइवे पर बीती देर रात तेज गति कंटेनर और ट्रक में भीषण भिड़ंत हो गई। टक्कर से दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई, हादसे में कोयले से भरी कंटेनर के केबिन में फंसे चालक की जिंदा जलने से मौत हो गई। ट्रक का चालक और खलासी गंभीर रूप से झुलस गए जिन्हें स्रूस् अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसा बीती रात करीब 1.30 बजे हरमाडा थाना क्षेत्र में स्थित बिलौची कस्बे से गुजरने वाले हाइवे पर हुआ। कोयले से भरा एक कंटेनर अजमेर से दिल्ली की तरफ जा रहा था। इसी दौरान नींद की मामूली झपकी उस समय जानलेवा बन गई, जब झपकी हाइवे पर चल रहे एक ट्रेलर के चालक को लगी।
जैसे ही उसने आंखे मूंदी वैसे ही वह ट्रेलर से संतुलन खो बैठा और गलत दिशा में जाकर सामने से आ रहे ट्रक में टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कंटेनर का डीजल टैंक फट गया और तेज धमाके के साथ कंटेनर में आग लग गई, इसके बाद आग ने ट्रक को भी अपनी चपेट में ले लिया। हाईवे पर दोनों वाहनों के धू धू कर जलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
ट्रेलर चालक की जिंदा जलने से मौत हो गई और उसके साथ सवार खलासी के दोनो पैर टूट गए। वही ट्रक में सवार चालक भी करीब सत्तर से अस्सी फीसदी तक झुलस गया। उसे एसएमएस अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है। दो दमकलों की मदद से आग को देर रात काबू किया गया। दोनो वाहनों को हाइवे से हटाने में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पडी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोरोना अपडेट उत्तराखंड: 546 नए मामले
Next: अब कोवैक्सीन लगवाने वाले भी जा सकेंगे विदेश

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

उपभोक्ता आयोग का बड़ा फैसला, ई-20 अनुकूल कार नहीं देने पर कंपनी को झटका, नई कार देने का दिया आदेश

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 19वें दिन में प्रवेश, तबीयत बिगड़ी

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
  • विमलेंद्र सिंह सुसाइड केस में पत्नी और साले पर मुकदमा दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.