Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कांग्रेसियों ने कहा शहीदों के सपने आज भी अधूरे
  • देहरादून

कांग्रेसियों ने कहा शहीदों के सपने आज भी अधूरे

RNS INDIA NEWS 02/11/2025
default featured image

देहरादून(आरएनएस)।   उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राज्य के निर्माण की रजत जयंती पखवाड़े के तहत रविवार को प्रदेश भर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों ने विचार गोष्ठियां आयोजित की। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड राज्य के लिए शहीदों ने जो सपने देखे थे, वे आज भी अधूरे हैं। दून में कैंट विधानसभा क्षेत्र के यमुना कॉलोनी में प्रेमनगर और कौलागढ़ ब्लॉक कमेटी की ओर से ‘क्या शहीदों के सपनों का उत्तराखंड बना पाए हम 25 सालों में’ विषय आयोजित गोष्ठी में मुख्य अतिथि उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत ने कहा कि आज जब उत्तराखंड राज्य पच्चीस सालों का युवा राज्य हो गया है तो यह आवश्यक है कि हम पीछे मुड़ कर देखें और आंकलन करें कि हमने पच्चीस सालों में जो रास्ता तय किया, उसमें हम कहां पहुंचे और क्या पाया क्या खोया। उन्होंने कहा कि राज्य निर्माण के बाद पहली काम चलाऊ सरकार भाजपा की थी, जो चौदह महीने चली और इन 14 महीनों में भाजपा ने दो दो मुख्यमंत्री बना दिए और जो काम उस काम चलाऊ सरकार के जिम्मे थे, वो पूरे नहीं किए गए, जिससे नाराज जनता ने उनको बेदखल किया और पहली निर्वाचित सरकार कांग्रेस की बनी और पंडित नारायण दत्त तिवारी ने पांच वर्षों में प्रदेश की मजबूत आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि नवोदित प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क परिवहन, उद्योग जैसे क्षेत्रों में जो काम किए उसी से प्रदेश की एक मजबूत आधारशिला पड़ी और आज पच्चीस सालों की यात्रा में जो भी इमारत विकास की खड़ी हुई, उसकी आधारशिला कांग्रेस के प्रथम शासनकाल में ही रखी गई। कहा कि सिडकुल, दून विश्विद्यालय, पेट्रोलियम विश्विद्यालय, गोरखा आरक्षण जैसे अनेक ऐतिहासिक कार्य कांग्रेस शासनकाल में ही हुए। श्री धस्माना ने कहा कि उत्तराखंड में आज जिस भू कानून की बात हो रही है, उससे बेहतर और मजबूत कानून तिवारी सरकार के जमाने में कांग्रेस सरकार ने बना दिया था, जिसे भाजपा की सरकारों ने नष्ट भ्रष्ट कर दिया और पूरे पहाड़ों की जमीनें बाहरी लोगों द्वारा खरीद ली गईं। कहा कि राज्य निर्माण के लिए जिन लोगों ने संघर्ष किया, उनके सपने ऐसे राज्य के थे, जहां दूरस्थ पहाड़ के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं उपलब्ध हो, जहां युवाओं के हाथों को रोजगार मिले और वे रोजगार की तलाश में अपने बूढ़े माता पिता को छोड़ कर पलायन न करें। गोष्ठी महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी, जगदीश प्रसाद बहुगुणा, सुमित्रा ध्यानी, संगीता गुप्ता, दिनेश कौशल, अनुराग गुप्ता, जेएस चुग शाहिद, जितेंद्र तनेजा, सुमित खन्ना, मोहित ग्रोवर, रविंदर जूनियर, राजेश पुंडीर मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 3 नवम्बर को रजत जयंती के उपलक्ष्य में चलेगा व्यापक स्वच्छता अभियान
Next: वरिष्ठ नागरिकों के लिए 150 केंद्रों पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित

Related Post

default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

पर्यटन में उत्तराखंड ने बनाया नया कीर्तिमान, 2025 में छह करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई उड़ान.. 83 प्रमुख हिमालयी चोटियां पर्वतारोहियों के लिए खुलीं

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 5 मार्च तक आवेदन

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 फरवरी
  • पर्यटन में उत्तराखंड ने बनाया नया कीर्तिमान, 2025 में छह करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे
  • उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई उड़ान.. 83 प्रमुख हिमालयी चोटियां पर्वतारोहियों के लिए खुलीं
  • मामूली विवाद में चाकू से हमला, तीन युवक घायल
  • क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 2.35 लाख ठगे
  • हाईवे पर विज्ञापन चिपकाए, नौ के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.