Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • कांग्रेस विधायकों ने किया स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर लगाए जाने पर विरोध प्रदर्शन
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

कांग्रेस विधायकों ने किया स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर लगाए जाने पर विरोध प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 19/02/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  उत्तराखंड के बजट सत्र के दौरान कांग्रेस विधायकों ने स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर लगाए जाने पर विरोध प्रदर्शन किया। राज्य विधानसभा के सदस्य यशपाल आर्या ने कहा कि आज हम लोग स्मार्ट मीटर को लेकर, जो इस राज्य में सरकार लागू करना चाहती है। हम उसका पुरजोर विरोध करते हैं। इसके साथ उन्होंने कहा कि कांग्रेस अन्य मुद्दों को भी सदन में लाना चाहता हूं।
यशपाल आर्या ने कहा कि सरकार अहंकार में डूब चुकी है और सत्र की अवधि को बढ़ाना नहीं चाहती है। हमारे प्रमुख जन मुद्दों से सरकार चर्चा कराने से बचना चाहती है, क्योंकि सरकार डरी हुई है। चारो तरफ भ्रष्टाचार व्याप्त है। आज हम प्रीपेड मीटर को लेकर जो सरकार इस राज्य में लागू करना चाहती है। हम उसका पुरजोर विरोध करते हैं। इसके अलावा कांग्रेस अन्य मुद्दों को भी सदन में लाना चाहती है, जैसे सशक्त भू कानून, पलायन, रोजगार, आपदा आदि।
बजट सत्र के दौरान कांग्रेस विधायक कई तरह की तख्तियां हाथों में लिए पाए गए। इनमें कई तरह के नारे लिखे थे, जिनमें स्मार्ट मीटर के विरोध से जुड़े भी थे। महिला सदस्य के हाथ की तख्ती में लिखा था, ये स्मार्ट मीटर नहीं चीटर है। इसके साथ ही सत्र की अवधि को बढ़ाने जैसी मांग भी लिखी थी। कानून और मूल निवास का हक दिलाने की मांग भी की गई थी। वहीं तख्ती के जरिए आरोप लगाया गया था भाजपा जनता की आवाज दबा रही है।
आपको बता दें कि उत्तराखंड में स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लेकर पहले से ही विरोध प्रदर्शन चल रहा था। इस कड़ी में खटीमा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसके विरोध में शव यात्रा भी निकाली थी और बिजली विभाग के कार्यालय के बाहर जाकर भी प्रदर्शन किया था। कांग्रेसियों ने प्रीपेड मीटर को जन विरोधी करार दिया था। इसके साथ ही सरकार से इस प्रक्रिया को तत्काल बंद करने की मांग की थी। इसी के चलते विधानसभा सत्र में भी किए गए प्रदर्शन में बिजली मीटर का मुद्दा गरमाया रहा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नाबालिग को ले जाने वाला 5 हजार का इनामी दबोचा
Next: प्लाट बेचने का झांसा देकर धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.