Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कांग्रेस संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया तेज, 23 डीआरओ नियुक्त
  • देहरादून

कांग्रेस संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया तेज, 23 डीआरओ नियुक्त

RNS INDIA NEWS 28/04/2022
Congress

देहरादून। कांग्रेस ने उत्तराखंड में संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया तेज कर दी। केन्द्रीय चुनाव प्राधिकरण के चेयरमैन मधुसूदन मिस्त्री ने राज्य के 23 संगठनात्मक जिलों में  डीआरओ नियुक्त कर दिए। गुरुवार राजीव भवन में प्रेस कांफ्रेंस में प्रदेश महामंत्री संगठन और  समन्वयक उत्तराखण्ड प्रदेश चुनाव प्राधिकरण विजय सारस्वत ने नियुक्तियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संगठनात्मक चुनाव के लिए सदस्यता अभियान लगभग पूर्ण हो चुका है।
संगठनात्मक चुनाव के लिए जीसी चन्द्रशेखर सांसद को पीआरओ और मनोज भारद्वाज और  जयशंकर पाठक को एपीआरओ. नियुक्त किया गया है। जिला चुनाव अधिकारियों (डीआरओ) में अनिल मिश्रा को अल्मोड़ा, स्वामीनाथ जायसवाल को रानीखेत, रमाकान्त मिश्रा को बागेश्वर, धर्मेन्द्र सोलंकी को चम्पावत,विजय दीप  को चमोली, मनीष मोरोलिया को देहरादून जिला एवं महानगर,  अजय दांते को ऋषिकेश बनाया गया है।

नरेन्द्रपाल वर्मा  को हरिद्वार जिला एवं महानगर, जिया रहीम पटेल को रूडकी जिला एवं महानगर, नजरे हुसैन को नैनीताल, शैलेश अग्रवाल  को हल्द्वानी, विजय शंकर तिवारी को पौडी गढ़वाल, लालाराम नायक को कोटद्वार, अशफाक अहमद को पिथौरागढ़, हरीश कुमार बंसल को डीडीहाट,  त्रिलोक सिंह को रूद्रप्रयाग का डीआरओ नियुक्त किया गया है। सारस्वत ने बताया कि अभिमन्यु त्यागी को टिहरी, बृजेन्द्र मिश्रा को देवप्रयाग, करिश्मा ठाकुर को काशीपुर महानगर, प्रदीप कंसल को रूद्रपुर महानगर, मुकेश सिंह चौहान को यूएसनगर, इंजीनियर जसवीर सिंह चढ्ढा को उत्तरकाशी और कार्तिकेय कौशिक को पुरोला के डीआरओ की जिम्मेदारी दी गई है।
संगठनात्मक चुनाव के प्रथम चरण में 31 मई 2022 तक नगर एवं ब्लाक  कमेटियों के साथ-साथ प्रत्येक नगर एवं ब्लाक इकाइयों से एक-एक पीसीसी सदस्यों का निर्वाचन सम्पन्न होगा। दूसरे चरण में 20 जुलाई, 2022 तक जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी का गठन किया जायेगा। तीसरे चरण में 20 अगस्त तक प्रदेश कार्यकारिणी का गठन होगा।  सितम्बर तक पार्टी के एआईसीसी सदस्य, केन्द्रीय अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी का गठन पूर्ण होगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: संगीता शर्मा हिंदी सलाहकार समिति में सदस्य नामित
Next: खनन मामलों में एससी-एसटी आयोग को दखल देने का अधिकार नहीं: हाईकोर्ट

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.