Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी कोरोना संक्रमित हुए
  • राष्ट्रीय

कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी कोरोना संक्रमित हुए

RNS INDIA NEWS 20/04/2021
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। पश्चिम बंगाल चुनावों में रैलियों को संबोधित करने के कार्यक्रम रद्द करने का ऐलान करने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने खुद ट्वीट करके यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोविड के लक्षण दिखने के बाद उन्होंने टेस्ट कराया था, जिसके बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई। राहुल गांधी ने ट्वीट में लिखा कि मुझे कोरोना के शुरुआती लक्षण नजर आए थे। इसके बाद टेस्ट कराया तो संक्रमित होने की जानकारी मिली। राहुल गांधी ने कहा, पिछले कुछ दिनों के दौरान मेरे संपर्क में आने वाले लोगों से मैं अपील करता हूं कि वे सभी सेफ्टी प्रोटोकॉल्स का पालन करें और सुरक्षित रहें।
टीकाकरण रणनीति भेदभाव वाली: राहुल
मंगलवार को टीकाकरण को लेकर राहुल गंधी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार की टीकाकरण की रणनीति भेदभाव वाली है और उसने कमजोर वर्गों के लिए टीके की कोई गारंटी नहीं दी है। उन्होंने ट्वीट किया कि 18 से 45 साल के आयुवर्ग के लोगों के लिए कोई मुफ्त नहीं टीका नहीं होगा। कीमतों पर नियंत्रण किए बिना बिचौलियों को ला दिया गया है। कमजोर वर्गों के लिए टीके की कोई गारंटी नहीं है। वहीं कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भी केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार ने टीके की कीमत के बारे में निर्णय कंपनियों पर छोड़ दिया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि पिछले एक साल में कोरोना टैक्स के नाम पर जनता से खूब हुई लुटाई, पर न अस्पताल, न डॉक्टर, न वेंटिलेटर, न वैक्सीन और न दवाई उपलब्ध करवाई और न ही 6,000 की राशि खाते में जमा कराई। हां, कोरोना के नाम पर विज्ञापन और तस्वीरें छपवाईं।
सिब्बल ने पीएम से किया सवाल
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने पश्चिम बंगाल में भाजपा की जनसभाओं को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और सवाल किया कि वह जितना जुनून चुनाव जीतने में दिखा रहे हैं उतना कोरोना वायरस के खिलाफ युद्ध जीतने में क्यों नहीं दिखा रहे हैं। सिब्बल ने ट्वीट किया कि मोदी जी, आप चुनाव जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा देते हैं। यही जुनून कोरोना वायरस के खिलाफ युद्ध जीतने में क्यों नहीं दिखता?

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खुशखबरी: अल्मोड़ा में खुला आधार सेवा केंद्र, आधार से संबंधित सभी सेवाएं उपलब्ध
Next: कोरोना के डबल म्यूटेंट वायरस की पुष्टि हुई उत्तराखंड में

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.