Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • कांग्रेस ने संसद में उठाया फ्लाइट में हो रही देरी का मुद्दा, पूछा- सरकार क्या कर रही है?
  • राष्ट्रीय

कांग्रेस ने संसद में उठाया फ्लाइट में हो रही देरी का मुद्दा, पूछा- सरकार क्या कर रही है?

RNS INDIA NEWS 25/07/2024
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। कांग्रेस ने आज संसद में हवाई उड़ानों में हो रही देरी का मुद्दा उठाया। कांग्रेस की ओर से मोर्चा संभालते हुए केसी वेणुगोपाल ने कहा कि फ्लाइट्स में देरी, खासकर एयर इंडिया और अन्य उड़ानों में देरी आजकल आम बात हो गई है। इस देरी के कारण लोगों को परेशानी होती है।सांसद ने कहा, कभी-कभी, बिना किसी पूर्व सूचना के उड़ानें रद्द कर दी जाती हैं और ग्राहकों को रिफंड भी नहीं किया जाता है। क्या सरकार ने इन मुद्दों का अध्ययन कर रही है? लगातार कैंसिल हो रही फ्लाइट्स की निगरानी के लिए क्या कोई प्रणाली स्थापित की है?

उन्होंने फ्लाइट्स में हो रही देरी को लेकर केंद्र सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा, मैं केरल का प्रतिनिधित्व करता हूं, तो मैं आपको एक बात कह सकता हूं कि हमारे प्रदेश के बहुत सारे लोग खाड़ी देशों में रहते हैं। इन लोगों को आमतौर पर जब कभी भी खाड़ी देश जाना होता है, तो इन्हें फ्लाट्स में देरी की वजह से काफी जूझना पड़ता है। कई बार तो यात्रियों को बिना सूचित किए फ्लाइट कैंसिल कर दी जाती है। इससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
उन्होंने कहा, यात्रियों को हो रही इन परेशानियों को ध्यान में रखते हुए मैं केंद्र सरकार से यह जानना चाहता हूं कि अब तक इस दिशा में क्या कुछ कदम उठाए गए हैं। क्या सरकार ने अब तक ऐसा कोई तंत्र स्थापित किया है, जिससे यात्रियों को इन दुश्वारियों से बचाया जा सकें। कई दफा यात्री इस संबंध में एयरलाइंस को भी शिकायत कर चुके है। ऐसे में मैं सरकार से यह जानना चाहता हूं कि अब तक सरकार ने इस दिशा में क्या कुछ कदम उठाया है।
उन्होंने आगे कहा, मैं आपको बताना चाहता हूं कि इस संबंध में केरल सरकार की ओर से कई दफा केंद्र सरकार को ज्ञापन सौंपा जा चुका है, लेकिन सरकार के मौजूदा रूख से ऐसा लगता नहीं है कि वो इस दिशा में कोई भी कदम उठाने की स्थिति में हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भेल में घर से जेवर नगदी उड़ाई
Next: मंडी से कंगना रनौत की सांसदी को हाईकोर्ट में दी गई चुनौती, नोटिस जारी कर सांसद से मांगा जवाब

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.