Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • कांग्रेस ने निकाय चुनाव में अव्यवस्था पर उठाए सवाल
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

कांग्रेस ने निकाय चुनाव में अव्यवस्था पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 24/01/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  प्रदेश कांग्रेस ने निकाय चुनाव में अव्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। पार्टी ने कहा कि इस चुनाव में एक तरफ जहां भाजपा सरकार ने लोकतंत्र का गला घोंटा है, वहीं राज्य निर्वाचन आयोग भी अपनी जिम्मेदारी पर खरा नहीं उतर पाया है। चुनाव में सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का भी आरोप लगाया गया है। कांग्रेस भवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने कहा कि मतदान करना एक नागरिक का मौलिक अधिकार है, चुनावी प्रक्रिया में जनता का विश्वास सर्वोपरि है। चुनावी प्रणाली में पारदर्शिता और राजनीतिक सुचिता सुनिश्चित करना सरकार और निर्वाचन आयोग की जिम्मेदारी है। लेकिन दोनों ही अपनी इस जिम्मेदारी पर खरे नहीं उतरे हैं।
दसौनी ने कहा की शहरी निकायों के चुनाव में मतदान के दिन पूरे प्रदेशभर में जिस तरह की अव्यवस्थाएं देखने को मिलीं, उससे आमजन का विश्वास चुनावी प्रणाली से पूरी तरह से उठ गया। रुड़की में लाठीचार्ज का मामला सामने आया, गोपेश्वर से सूचना मिली कि जिला स्तर के अधिकारी जिनके ऊपर चुनाव कराने की जिम्मेदारी थी, उनका स्वयं का नाम सूची से गायब था। हद तो तब हो गई जब लोग अपने नाम मतदाता आयोग की वेबसाइट में देखकर वोट डालने पहुंचे तो उन्हें वोटर लिस्ट में उस क्रमांक पर अपना नाम नहीं मिला।
दसौनी ने कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे दो महत्वपूर्ण व्यक्ति मतदान से वंचित रह गए। जागर सम्राट प्रीतम भर्तवाण और प्रदेश के कई विख्यात और नामी लोगों के नाम भी मतदाता सूची से गायब मिले। गरिमा ने कहा कि प्रचंड बहुमत और ट्रिपल इंजन की सरकार में पहली बार ऐसा हुआ है की मतदाता सूची से इतनी बड़ी संख्या में और व्यापक स्तर पर मोहल्ले के मोहल्ले और गली की गली गायब कर दी गई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राष्ट्रीय खेलों में आईओसी आया साथ, ब्रॉन्ज स्पॉन्सर बना
Next: राशिफल 25 जनवरी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.