Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • कांग्रेस ने की चंडाक में बंद पड़ी मैग्नेसाइट फैक्ट्री संचालन की मांग
  • पिथौरागढ़

कांग्रेस ने की चंडाक में बंद पड़ी मैग्नेसाइट फैक्ट्री संचालन की मांग

RNS INDIA NEWS 19/05/2025
rns featured image new

पिथौरागढ़(आरएनएस)।  चंडाक में वर्षो से बंद पड़ी मैग्नेसाइट फैक्ट्री को कांग्रेस ने खोलने की मांग की है। सोमवार को कांग्रेसियों ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि अगर वर्तमान में इस फैक्ट्री का संचालन होता तो सीमांत के कई युवाओं को स्थानीय स्तर पर ही रोजगार मिलता। इससे पलायन भी रूकता। नगर के चंडाक स्थित मैग्नेसाइट फैक्ट्री के समीप पूर्व दर्जा राज्य मंत्री महेंद्र सिंह लुंठी के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी करते हुए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। पूर्व दर्जा राज्य मंत्री लुंठी ने सरकार को घेरते हुए धामी सरकार को जुमेलबाज बताया। कहा कि पहाड़ों में नए उद्योग स्थापित करने की बात करने वाली सरकार बंद पड़ी पुरानी फैक्ट्रियां तक नहीं खोल पा रही हैं। कहा कि सरकार देहरादून में समय-समय पर इन्वेस्टर सम्मिट करती है, लेकिन चंडाक मैग्नेसाइट का मुद्दा सरकार के संज्ञान में नहीं रहता। लुंठी ने कहा कि इससे पहले भी वह इस संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज चुके हैं, लेकिन सरकार ने मैग्नेसाइट फैक्ट्री संचालन को लेकर कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया। नतीजन यहां के युवा रोजगार के लिए मैदानी क्षेत्रों की धूल फांकने को मजबूर हैं। कार्यकर्ताओं ने सरकार से मैग्नेसाइट फैक्ट्री का संचालन शुरू करने की मांग की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पिछले 25 वर्षों में उत्तराखण्ड ने अन्य क्षेत्रों की भांति वित्तीय प्रबंधन के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय प्रगति की है : सीएम
Next: वित्त आयोग ने सराहा उत्तराखंड का वित्तीय प्रबंधन

Related Post

ssju logo
  • देहरादून
  • पिथौरागढ़
  • बागेश्वर

एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नशामुक्ति केंद्र की स्थापना प्रक्रिया को जल्द करें पूरा

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.