Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • कांग्रेस ने कोरोना टीके की कीमत पर उठाए सवाल
  • राष्ट्रीय

कांग्रेस ने कोरोना टीके की कीमत पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 18/01/2021
rns featured image new

पूछा- कितने लोगों को मुफ्त मिलेगी कोरोना वैक्सीन

नई दिल्ली (आरएनएस)। देश में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण की शुरुआत हो चुकी है। इसके साथ ही टीकाकरण को लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है। कांग्रेस ने मुफ्त वैक्सीन के सवाल पर केंद्र सरकार को घेरते हुए पूछा कि देश में कितने लोगों को निशुल्क टीका दिया जाएगा। इतना ही नहीं कांग्रेस ने बाजार में उपलब्ध होने वाले टीके की कीमत पर भी सवाल उठाए।
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेस करके कहा कि हमने 2011 में देश को पोलियो मुक्त बनाया है। आज से पहले टीकाकरण कभी प्रचार का माध्यम नहीं बना। टीकाकरण आपदा का अवसर नहीं हो सकता है। कांग्रेस नेता ने कहा कि वैक्सीन के एक डोज की कीमत बाजार में एक हजार रुपये है। ऐसे में प्रति व्यक्ति को दो डोज के लिए दो हजार रुपये चुकाने होंगे। कंपनी सरकार को 200 रुपये प्रति डोज के हिसाब से वैक्सीन बेच रही है। वहीं लोगों को 1600 रुपये अतिरिक्त का भुगतान करना होगा। ऐसे में देश के 100 करोड़ लोगों को एक लाख 60 हजार करोड़ रुपये की राशि देनी होगी। क्या मोदी सरकार ने इस बात पर विचार कर इसका कोई हल निकाला है। बता दें कि कोरोना से बचाव के लिए हर व्यक्ति के लिए वैक्सीन की दो डोज लेना आवश्यक है। सुरजेवाला ने कहा कि आज से पहले वैक्सीन को प्रचार या स्टंट का माध्यम कभी नहीं बनाया गया। ये याद रखना चाहिए कि टीकाकरण एक जनसेवा है। ये राजनीतिक या अवसरवादिता का मौका नहीं है। ये आपदा में अवसर नहीं हो सकता है। प्रधानमंत्री मोदी और उनकी सरकार को कुछ महत्वपूर्ण सवालों के जवाब देने होंगे जो देश के 135 करोड़ लोग जानना चाहते हैं। जैसे- कोरोना का मुफ्त टीका किसे मिलेगा कैसे मिलेगा और कहां मिलेगा देश में कितने लोगों को मुफ्त वैक्सीन दी जाएगी देशवासियों को निशुल्क कोरोना वैक्सीन कहां से मिलेगी

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अदालत ने दिया जोर का झटका : सपा नेता आजम खान की मुश्किलें बढ़ीं
Next: एसबीआई ने करोड़ों ग्राहकों को दिया तोहफा, अब घर बैठे मिलेगी कैश निकालने और जमा करने की सुविधा

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.