Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कांग्रेस ने भाजपा में जाने वालों के खिलाफ शुरू किया पोल खोल अभियान
  • देहरादून

कांग्रेस ने भाजपा में जाने वालों के खिलाफ शुरू किया पोल खोल अभियान

RNS INDIA NEWS 18/03/2024
rns featured image new

देहरादून। कांग्रेस ने पार्टी छोड़ कर भाजपा में जाने वालों के खिलाफ पोल खोल अभियान शुरू कर दिया है। कांग्रेस मुख्यालय में स्क्रीन पर कांग्रेस छोड़ने वालों के पुराने और नए बयान दिखाए। इन लोगों के खिलाफ चल रही जांच, इनसे जुड़े विवादों का ब्यौरा सामने रखा। कहा कि क्या भाजपा अभी भी इन लोगों के खिलाफ चल रही जांचों को जारी रखेगी।
कांग्रेस भवन में मीडिया से बात करते हुए अध्यक्ष माहरा बोले की डरा धमका कर, दबाव बना कर भाजपा दूसरे दलों के नेताओं की अपने यहां ज्वाइनिंग करा रही है। एक ओर भाजपा सभी पांचों सीटें प्रचंड बहुमत के साथ जीतने के दावे कर रही है। दूसरी ओर हार के डर से दूसरे दलों के नेताओं को भाजपा ज्वाइन करा रही है। इससे भाजपा की धरातल पर असल स्थिति की कलई खुल गई है।
कहा कि भाजपा वो वाशिंग मशीन बन गई है, जिसमें जाकर सभी दागदार साफ हो रहे हैं। अभी तक पूर्व विधायक राजेंद्र भंडारी और उनकी पत्नी पर भाजपा भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रही थी। 2012 की नंदा राजजात यात्रा समेत जिला पंचायत के कार्यों को लेकर आरोप लगाए। उनकी पत्नी को बार बार अध्यक्ष पद से हटाया गया। अब वही राजेंद्र भंडारी उन्हें पसंद आ रहे हैं। खुद भंडारी अपनी ज्वाइनिंग से 12 घंटे पहले तक भाजपा प्रत्याशी और पूरी पार्टी को कोस रहे थे। बाद में वे रटा रटाया बयान देते नजर आए। इसी के साथ बड़कोट नगर पालिका अध्यक्ष रहे अतोल रावत, ब्लॉक प्रमुख महेंद्र राणा, खटीमा ब्लॉक प्रमुख रणजीत सिंह के खिलाफ जांच करने वाली भाजपा ने उन्हें भी ज्वाइन कराया। भाजपा क्या इन सभी लोगों के खिलाफ चल रही जांचों को बंद कराएगी। क्या पूर्व विधायक दिनेश धनै के बेटे के खिलाफ दर्ज केस की जांच भी बंद होगी। कहा कि भाजपा अब अपराध युक्त पार्टी बन गई है। इन लोगों के भाजपा में जाने से अब पार्टी के नए नेताओं को आगे आने का मौका मिलेगा। पार्टी ये पोल खोल अभियान जारी रखेगी। इस अवसर पर मथुरादत्त जोशी, नवीन जोशी, अमरजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चामी-बमनस्वाल मोटर मार्ग निर्माण में अनियमितताओं के लगाए आरोप
Next: ग्रामीणों को सिखाए साइबर ठगी से बचने के उपाय

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रिटायर्ड संयुक्त निदेशक की फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर बेची जमीन

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

विधायक उमेश कुमार से विंटेज कार बेचने के झांसे में 4.50 लाख रुपये ठगे

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
  • सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश
  • महिलाओं को साइबर सुरक्षा, महिला अधिकार और यातायात नियमों की दी जानकारी
  • मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.