Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • धामी सरकार चोरी और सीनाजोरी पर आमादा : महर्षि
  • देहरादून

धामी सरकार चोरी और सीनाजोरी पर आमादा : महर्षि

RNS INDIA NEWS 10/02/2023
IMG-20230210-WA0000

आखिर भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच से परहेज क्यों?

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने गांधी पार्क में शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे बेरोजगार युवाओं के साथ बुधवार रात पुलिस द्वारा किए गए बर्बर, अमानुषिक और निंदनीय कृत्य की कड़ी निन्दा करते हुए इसे चोरी और सीनाजोरी करार दिया है।
महर्षि ने कहा कि भ्रष्टाचार का विरोध राज्य की धामी सरकार को इस कदर नागवार गुजरा कि मध्य रात्रि को पुलिस भेजकर बेरोजगार युवाओं को उठाया गया, प्रदेश में आज तक ऐसा कोई उदाहरण नहीं देखा गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार एक भी भर्ती को ईमानदारी और शुचिता से नहीं करवा पाई है जबकि बेईमानी की जांच की मांग कर रहे नौजवानों को रात के अंधेरे में पुलिस का इस्तेमाल कर हिरासत में लिया जा रहा है, यह एक तरह से धामी सरकार की कदाचरण के प्रति स्वीकारोक्ति है।
उन्होंने कहा कि सरकार अपने दायित्व का निर्वहन करने में पूरी तरह विफल रही है। सरकार बेरोजगार युवाओं का भरोसा खोने के साथ अपनी प्रासंगिकता भी खो बैठी है। उन्होंने कहा कि भर्ती परीक्षाओं में धांधली, घोटालों की सीबीआई जांच ही एकमात्र रास्ता रह गया है। सरकार तुरंत इस आशय की घोषणा करे। उन्होंने कहा कि नौजवानों के साथ हो रहे अन्याय की कांग्रेस न सिर्फ निंदा करती है, बल्कि बेरोजगार युवाओं के आंदोलन का समर्थन भी करती है। उन्होंने दोहराया कि सीबीआई जांच ही भर्ती घोटालों पर विराम लगाने का एकमात्र रास्ता है। उन्होंने सवाल किया कि आखिर भाजपा और उसकी सरकार सीबीआई जांच से बच क्यों रही है। इससे यह संदेह गहरा गया है कि घोटालों में उसकी मिलीभगत है। लोक सेवा आयोग की एक हालिया परीक्षा में घपले से इसका खुलासा भी हो चुका है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 10 फरवरी
Next: मेट कर्मचारी संघ के कुंदन अध्यक्ष, बलोदी सचिव बने

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.