Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कांग्रेस को मिला एक बार फिर से सरकार को घेरने का मौका
  • देहरादून

कांग्रेस को मिला एक बार फिर से सरकार को घेरने का मौका

RNS INDIA NEWS 28/10/2023
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। उद्यान विभाग के घोटाले में बीजेपी विधायक के भाई का नाम सामने आने के बाद कांग्रेस को एक बार फिर से सरकार को घेरने का मौका मिल गया है। उद्यान विभाग में हुए घोटाले समेत अन्य घपलों पर कांग्रेस ने बीजेपी सरकार को निशाने पर लिया और प्रदेश भर में आज राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
उद्यान विभाग के घोटाले को लेकर कांग्रेस ने राजधानी देहरादून में भी सरकार के खिलाफ हल्ला बोल किया है। यहां कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बीजेपी सरकार का पुतला दहन किया है। देहरादून में कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष जसविंदर गोगी ने कहा कि बीजेपी सरकार में नित नए-नए घोटाले हो रहे हैं, लेकिन सरकार दोषियों को सजा देने के बजाए इन पर लीपापोती करने में लगी हुई है। कांग्रेस का आरोप है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद घोटाले में लिप्त अधिकारियों और मंत्रियों को संरक्षण दे रहे हैं। राजनीति में नैतिकता का बहुत बड़ा स्थान होता है। इसलिए नैतिकता के आधार पर प्रदेश के उद्यान मंत्री को तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए। उत्तराखंड हाईकोर्ट के आदेश से साबित हो चुका है कि बीजेपी सरकार भ्रष्टाचार को लेकर संवेदनशील नहीं है। उत्तराखंड में कोई ऐसा विभाग नहीं है, जहां भ्रष्टाचार ना हो रहा हो। कांग्रेस ने उद्यान घोटाले में विभागीय मंत्री के इस्तीफे की भी मांग उठाई है। ”

हरिद्वार में सड़कों पर उतरे कांग्रेसी:
हरिद्वार में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि एक तरफ बीजेपी सरकार जीरो टॉलरेंस की बात करती है, वहीं, दूसरी तरफ बीजेपी सरकार में नए-नए घोटाले हो रहे हैं। उद्यान विभाग के घोटाले में तो उत्तराखंड हाईकोर्ट तक को कहना पड़ा है कि इस मामले की सीबीआई जांच कराई जाए। लगातार बीजेपी सरकार में हो रहे घोटालों को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा के आह्वान पर हरिद्वार में विरोध प्रदर्शन किया और सरकार का असली चेहरा जनता को दिखाया है।
कांग्रेस पार्टी का कहना है कि मंत्री को पूरी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। कांग्रेसी नेताओं ने सीबीआई की उस कार्रवाई का भी विरोध किया है, जिसमें सीबीआई ने हरीश रावत को समन जारी किया है। कांग्रेस का कहना है कि सड़क हादसे में घायल होने के बाद हरीश रावत हॉस्पिटल में अपना इलाज करा रहे है। वहीं सीबीआई उन्हें हॉस्पिटल में जाकर समन दे रही है।  कांग्रेस का कहना है कि सीबीआई को कम से कम हरीश रावत के ठीक होने तक का तो इंतजार करना चाहिए था। कांग्रेस इस कार्रवाई की निंदा करती है। सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि उत्तराखंड में जिस तरह के रोज-रोज नए घोटाले हो रहे हैं, उसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का इस्तीफा लेना चाहिए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पहली पत्नी को छोड़ पति ने दूसरी महिला से कोर्ट मैरिज की
Next: महर्षि वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

एलटी चयनित अभ्यर्थियों ने यूकेएसएससी का किया घेराव

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

एआई से बदलेगी सरकारी कॉलेजों की पढ़ाई, पहले चरण में 45 शिक्षक हुए प्रशिक्षित

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

पालिका के कार्यों में बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप का आरोप

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 09 जुलाई
  • अल्मोड़ा जनपद में भारी बारिश के अलर्ट के चलते 09 जुलाई को विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
  • एलटी चयनित अभ्यर्थियों ने यूकेएसएससी का किया घेराव
  • एआई से बदलेगी सरकारी कॉलेजों की पढ़ाई, पहले चरण में 45 शिक्षक हुए प्रशिक्षित
  • पालिका के कार्यों में बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप का आरोप
  • मंदिरों के दान और बीकेटीसी से जुड़े मामलों की निष्पक्ष हो जांच: कॉंग्रेस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.