Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया तहसील मुख्यालय का घेराव
  • देहरादून

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया तहसील मुख्यालय का घेराव

RNS INDIA NEWS 03/10/2022
rns featured image new

विकासनगर। कांग्रेस कार्यकर्तओं ने स्थानीय प्रशासन पर न्यायालय के आदेशों का पालन कराने में अनियमितता का आरोप लगाते हुए तहसील मुख्यालय का घेराव किया। कहा कि उच्च न्यायालय ने नदी, नालों की जमीन से अतिक्रमण हटाने के आदेश प्रदेश सरकार को दिए हैं। इसी आदेश की आड़ में पछुवादून प्रशासन आबादी वाले क्षेत्रों में भी लोगों को नोटिस जारी कर रहा है। नोटिस जारी करने से पहले अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों को न्यायालय के आदेश का अध्ययन करना चाहिए। सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं का नेतृत्व कर रहे पूर्व काबीना मंत्री नवप्रभात ने कहा कि उच्च न्यायालय में अपने आदेश में रिवर बेल्ट का जिक्र किया है। स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी और जन प्रतिनिधियों ने आदेश को बिना सावधानी पूर्वक पढ़े ही नोटिस जारी कर दिए। प्रशासन ने ढांग पर आवास बनाकर रहने वालों को नोटिस जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि विकासनगर क्षेत्र में दो मुख्य ढांग हैं। पहला ढांग नगर पालिका कार्यालय से लेकर डुमेट तक है, जबकि दूसरा ढांग नवाबगढ़ से भीमावाला तक है। जहां आज विकासनगर शहर बसा हुआ है वहां करीब दो सौ से तीन सौ साल पहले यमुना के बहने के निशान हैं। लेकिन वर्तमान में यमुना शहर से करीब तीन किमी दूर बहती है। कहा कि राजस्व रिकॉर्ड में इसे सुधारा नहीं गया है। जब प्रशासन ने नगर पालिका कार्यालय वाले क्षेत्र समेत रसूलपुर, बाबूगढ़ बस्ती को नदी पर अतिक्रमण मानकर नोटिस जारी कर दिया है। इसके चलते नदी किनारे की जमीनों के दाखिल खारिज पर भी रोक लगा दी गई है। उन्होंने कहा कि नदी, नालों को अतिक्रमण मुक्त कराया जाना जरूरी है, जिससे नदियों के तटबंध खुले रह सकें। लेकिन न्यायालय के आदेश को समझे बिना नोटिस जारी करने से जाहिर है कि प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय जन प्रतनिधियों को अधूरी जानकारी है। उन्होंने इस संबंध में प्रशासन से सावधानी से काम करते हुए जन विरोधी विधिक कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री से भी जनहित में कार्यवाही करने की मांग की है। घेराव करने वालों में कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय किशोर, ब्लॉक अध्यक्ष कुंवर पाल सिंह, अभिनव ठाकुर, संजय जैन, भाष्कर चुग, धीरज बॉबी नौटियाल, आशीष पुंडीर, कुंवर सिंह, सतपाल, फिरोज, फुरकान आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अधिशासी अधिकारी से की जलभराव से निजात दिलाने की मांग
Next: हल्द्वानी नगर निगम 27 नए वार्डों से वसूलेगा तहबाजारी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • उद्यमिता विकास प्रशिक्षण के लिए संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित
  • महिला पुलिस ने स्कूली बच्चों को दोस्ताना अंदाज में किया जागरूक
  • विश्व युवा कौशल दिवस पर छात्राओं को कानूनी अधिकारों और डिजिटल सुरक्षा की दी जानकारी
  • कुमाऊं सहकारी संघ को नई कार्यकारिणी मिली, बबिता मेहरा बनी निर्विरोध अध्यक्ष
  • 15 से 18 जुलाई तक सभी वाहनों के लिए खुलेगा अल्मोड़ा-क्वारब हाईवे, चौसली-क्वारब वैकल्पिक मार्ग रहेगा बंद
  • धौलादेवी में स्वास्थ्य शिविर में 409 लोगों का उपचार, 110 के हुए निःशुल्क एक्स-रे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.