Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • अधिशासी अधिकारी से की जलभराव से निजात दिलाने की मांग
  • देहरादून

अधिशासी अधिकारी से की जलभराव से निजात दिलाने की मांग

RNS INDIA NEWS 03/10/2022
rns featured image new

विकासनगर। राजा रोड की पुर्बिया लाइन बस्ती के संपर्क मार्ग पर जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। बताया कि एक व्यावसायिक प्रतिष्ठान का गंदा पानी सड़क पर भर जाता है, जिससे आवागमन में दिक्कत होती है। सोमवार को ज्ञापन सौंपने नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे स्थानीय लोगों ने बताया कि घनी आवासीय बस्ती से सटा हुआ एक व्यावसायिक प्रतिष्ठान है, जिससे हर रोज बड़ी मात्रा में गंदा पानी सड़क पर आता है। पूरी सड़क पर एक फीट से अधिक पानी भर जाने के कारण इस पर आवागमन करना मुश्किल हो रहा है। गंदे पानी के कारण राहगीर इस सड़क से आवागमन करने से कतराते हैं। इसी मार्ग पर सरकारी प्राथमिक विद्यालय है। पानी विद्यालय परिसर तक चला जाता है। सड़क से गुजर कर बच्चों का स्कूल तक पहुंचना भी मुश्किल हो गया है। व्यावसायिक प्रतिष्ठान संचालक से कई बार जल निकासी की उचित व्यवस्था करने की कई बार मांग की गई, लेकिन आम जनता की समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। लोगों ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी से जल भराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष चैतन्य अनिल गौड़, सुशील कुमार, नीरज, गीता देवी, रीता देवी, मीरा, कल्पना, सुमित चौधरी, ओम प्रकाश आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज एकेडमी अल्मोड़ा में रोजगार मेले का करेगी आयोजन, टाटा कैपिटल हाउसिंग फाईनेंस के लिए होगा साक्षात्कार
Next: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया तहसील मुख्यालय का घेराव

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महिला पुलिस ने स्कूली बच्चों को दोस्ताना अंदाज में किया जागरूक
  • विश्व युवा कौशल दिवस पर छात्राओं को कानूनी अधिकारों और डिजिटल सुरक्षा की दी जानकारी
  • कुमाऊं सहकारी संघ को नई कार्यकारिणी मिली, बबिता मेहरा बनी निर्विरोध अध्यक्ष
  • 15 से 18 जुलाई तक सभी वाहनों के लिए खुलेगा अल्मोड़ा-क्वारब हाईवे, चौसली-क्वारब वैकल्पिक मार्ग रहेगा बंद
  • धौलादेवी में स्वास्थ्य शिविर में 409 लोगों का उपचार, 110 के हुए निःशुल्क एक्स-रे
  • क्वारब बाईपास पर भारी और ओवरलोड वाहनों पर होगी सख्ती, जोखिमग्रस्त विद्युत पोल हटाने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.