Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • मध्य प्रदेश
  • कांग्रेस विधायक डागा के ठिकानों पर आईटी की रेड, 450 करोड़ की संपत्ति का पर्दाफाश, 9 बैंक लॉकर भी मिले
  • मध्य प्रदेश

कांग्रेस विधायक डागा के ठिकानों पर आईटी की रेड, 450 करोड़ की संपत्ति का पर्दाफाश, 9 बैंक लॉकर भी मिले

RNS INDIA NEWS 23/02/2021
rns featured image new

बैतूल, 23 फरवरी (आरएनएस)। मध्य प्रदेश के बैतूल से कांग्रेस विधायक निलय डागा के घर इंकम टैक्स द्वारा 4 दिन से कार्रवाई की जा रही है। डागा के घर पड़ी आईटी के छापे की कार्रवाई सोमवार को भी पूरा दिन जारी रही। अभी तक आईटी की टीम को निलय के पास से 450 करोड़ रुपए की अघोषित संपत्तियों की जानकारी मिली है। इसके अलावा निलय के 9 बैंक लॉकर्स का भी पता चला है, जिसकी जांच की जा रही है। वहीं उनके पास से 8 करोड़ रुपए नकद और 44 लाख रुपए से ज्यादा की विदेशी करेंसी भी बरामद की गई है। पूछताछ में डागा और उसके परिवार ने बताया कि 259 करोड़ रुपए उन्होंने अलग-अलग कंपनियों में इन्वेस्ट करके कमाए हैं। उनकी अघोषित प्रॉपट्री में सबसे बड़ी राशि शैल कंपनियों में निवेश के जरिए कमाई गई है। आईटी की टीम ने बैतूल में सोया प्रोडक्ट्स मैन्युफेक्चरिंग ग्रुप के बैतूल और सतना, महाराष्ट्र के सोलापुर, मुंबई के साथ कोलकाता में एक साथ छापेमार कार्रवाई की थी। इस दौरान 8 करोड़ रुपए कैश बरामद किया गया था। इस कैश के बारे में कंपनी के पदाधिकारी कोई जानकारी नहीं दे पाए हैं।
इनकम टैक्स टीम की जांच के दायरे में जो कंपनियां आई थी उन्होंने जिन दूसरी कंपनियों से लेन-देने होने की बात कही, उनके पते फर्जी निकले हैं और अघोषित संपत्ति में 52 करोड़ रुपए के बारे में पता चला है। कंपनी की तरफ से दावा किया गया था कि यह कंपनी का मुनाफा है, लेकिन जांच में सामने आया कि यह प्रॉफिट जिन कंपनियों के जरिये होना बताया गया था, वो कंपनियां असलियत में हैं ही नहीं, बल्कि कंपनियों के जो नाम है वो तो कर्मचारियों के ही हैं।
इनकम टैक्स की जांच में निकलकर सामने आया है कि लगभग सभी जानकारियों के तथ्य फर्जी हैं। जिन कंपनियों के बीच लेनदेन का ब्यौरा दिया गया, उसे भी अभी तक प्रूफ नहीं किया जा सका। इन कंपनियों को जिनके नाम से चलाया जा रहा था, उन्हें इस लेन-देन के बार में कोई जानकारी हीं नहीं है। इसी के ही साथ 27 करोड़ रुपए की आमदनी शेयर बेचकर होना बताया गया है हालांकि शेयरों की खरीदी-बिक्री कोलकाता स्थित शैल कंपनियों के जरिए की गई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गैस सिलेंडर की शव यात्रा निकाल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन
Next: भतरौंजखान पुलिस की पैनी नजर: सूटकेस में गांजा तस्करी करते दो व्यक्ति गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • मध्य प्रदेश
  • राष्ट्रीय

मध्य प्रदेश के सीएम के काफिले की 19 गाड़ियों में डीजल की जगह भर दिया पानी, प्रशासन में हड़कंप; पेट्रोल पंप सील

RNS INDIA NEWS 27/06/2025 0
rns featured image new
  • मध्य प्रदेश
  • राष्ट्रीय

मध्य प्रदेश : गुना में बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी का पुलिस एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

RNS INDIA NEWS 11/11/2024 0
rns featured image new
  • मध्य प्रदेश
  • राष्ट्रीय

रीवा में स्कूल से घर जा रहे बच्चों के ऊपर गिरी मकान की दीवार, चार की मौत

RNS INDIA NEWS 04/08/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.