Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • बगैर रजिस्ट्रेशन पर्यटन कार्यों से जुड़े बाहरी लोगों के खिलाफ कार्रवाई करें: कमिश्नर
  • नैनीताल

बगैर रजिस्ट्रेशन पर्यटन कार्यों से जुड़े बाहरी लोगों के खिलाफ कार्रवाई करें: कमिश्नर

RNS INDIA NEWS 26/05/2023
rns featured image new

नैनीताल। नैनीताल में बगैर रजिस्ट्रेशन पर्यटन कार्य कर रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गैर पंजीकृत होटलों और यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले संचालकों के खिलाफ भी प्रशासन ने सख्ती बरतने की तैयारी कर ली है। शुक्रवार को कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने पर्यटन सीजन की तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर बैठक में अधिकारियों को इस आशय के निर्देश दिए। आयुक्त ने कहा कि सीजन व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो, इसके लिए सभी संबंधित अधिकारियों को आपस में समन्वय स्थापित कर कार्य करना होगा। नैनीताल क्लब स्थित सभागार में आयोजित बैठक में आयुक्त दीपक रावत ने कहा कि बोटिंग, साइकिलिंग, कयाकिंग, घुड़सवारी, बाइकिंग आदि पर्यटन कार्यों से जुड़े सभी लोगों का सत्यापन किया जाए। उन्हें नगर पालिका की ओर से पहचान पत्र जारी किए जाएं। कहा कि शहर में सिर्फ वही लोग कार्य करेंगे, जिन्हें संबंधित कार्य के लिए पंजीकृत किया गया हो। टैक्सी संचालकों की ओर से यात्रियों से मनमाना किराया वसूले जाने का संज्ञान लेते हुए आयुक्त ने एआरटीओ को निर्देश दिए कि वे शहर के मार्गों का किराया निर्धारित कर सार्वजनिक स्थलों पर होर्डिंग और बैनर लगाएं। पंत पार्क और अन्य क्षेत्र में अवैध रूप से फड़-खोखे लगा कारोबार कर रहे लोगों को तत्काल हटाने के निर्देश दिए। जिन्हें नगर पालिका की ओर से पंजीकृत किया गया है, यहां वे ही अस्थायी दुकानें लगाएंगे। उन्होंने ऐसे लोगों के आईडी कार्ड बनाने के निर्देश दिए।
इस मौके पर आईजी नीलेश आनंद भरणे, डीएम वंदना सिंह चौहान, एसएसपी पंकज भट्ट, एमडी केएमवीएन डॉ. संदीप तिवारी, जीएम ऐपी बाजपेई, नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, एसडीएम परितोष वर्मा, पर्यटन अधिकारी बृजेंद्र पांडे, एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्रा, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट, महासचिव वेद साह, त्रिभुवन फर्त्याल, रुचिर साह आदि रहे।

ये लिए निर्णय
-रूसी बाईपास पर लाइट, सीसीटीवी कैमरे और शौचालय की व्यवस्था की जाएगी।
-पर्यटन स्थलों के लिए पीडब्ल्यूडी साइनेज बोर्ड लगाएगी।
-पर्यटकों को नैनीताल के संबंध में ब्रोसर वितरित किए जाएंगे।
-निजी वाहनों का टैक्सी में संचालन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित होगा।
-स्कूली बच्चों को गेट के आगे सड़क पर नहीं, बल्कि स्कूल परिसर में उतारा जाएगा।
-अगले वर्ष से पर्यटन सीजन के दौरान स्कूलों के वार्षिकोत्सव नहीं होंगे।
-सीवर के पानी को झील में जाने से तत्काल रोका जाएगा।
-नगर पालिका में बायोमेट्रिक उपस्थिति के आधार पर ही कार्मिकों को वेतन दिया जाएगा।
-मैट्रोपोल में जमा सैकड़ों कूड़ेदान हटाकर नारायण नगर क्षेत्र में रखे जाएंगे।
-मालरोड पर बंद पड़ी करीब छह सौ स्ट्रीट लाइटें चलाई जाएंगी।
-नैनीताल में संचालित गैर पंजीकृत होटलों की सूची तैयार की जाएगी।
-नाव, घोड़ा, रिक्शा, टैक्सी आदि के संचालन में अनियमितताओं पर लाइसेंस निरस्त होगा।
-टिफिन टॉप में तय सीमा तक ही घोड़ों से पर्यटकों को ले जाएगा जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नैनीताल हाईकोर्ट में 29 मई से गर्मियों की छुट्टियां
Next: यूकेडी की उत्तराखण्ड बचाओ यात्रा पहुंची अल्मोड़ा

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

भिड़ंत के बाद खाई में गिरी टैक्सी और बुलेट, एक घायल

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

रामगाड़ के पास भू-धंसाव से नदी में समाया अल्मोड़ा हाईवे का एक हिस्सा

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

रामनगर, नैनीताल और हल्द्वानी के चार अपराधी छह माह के लिए जिलाबदर

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
  • प्रथम सेमेस्टर का रजिस्ट्रेशन पोर्टल दोबारा खोलने की मांग, सौंपा ज्ञापन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.