Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने पर व्यापारियों में आक्रोश
  • अल्मोड़ा

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने पर व्यापारियों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 01/05/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमतों में भारी बढ़ोतरी के विरोध में व्यापारियों ने नाराजगी जताई है। व्यापार मंडल पदाधिकारियों का कहना है कि कीमत बढ़ने के बाद सिलेंडर के दाम तीन हजार रुपये के पार पहुंच गए हैं, जिससे होटल, रेस्टोरेंट संचालकों और छोटे व्यापारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। अल्मोड़ा व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुशील साह और जिला महामंत्री भैरव गोस्वामी ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि यह निर्णय व्यापारियों के हितों के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों के कारण छोटे व्यापारियों की स्थिति पहले से ही कमजोर है और अब गैस कीमतों में बढ़ोतरी से परेशानी और बढ़ जाएगी। उन्होंने स्मार्ट मीटर व्यवस्था का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता पहले ही बढ़े हुए बिजली बिलों से परेशान है, ऐसे में गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी वृद्धि लोगों पर अतिरिक्त बोझ डाल रही है। व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में परिवहन लागत अधिक होने और संसाधनों की सीमित उपलब्धता के कारण व्यापार करना पहले से ही चुनौतीपूर्ण है। ऐसे में गैस कीमतों में वृद्धि स्थानीय व्यवसायों के लिए नुकसानदायक साबित होगी। उन्होंने चेतावनी दी कि बढ़ती लागत के कारण व्यापारियों को उत्पादों और सेवाओं के दाम बढ़ाने पड़ सकते हैं, जिसका असर आम उपभोक्ताओं पर पड़ेगा। व्यापार मंडल ने सरकार से मूल्य वृद्धि वापस लेने और कमर्शियल गैस सिलेंडरों पर सब्सिडी देने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ाने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Next: बाइक के टूल बॉक्स में छिपाकर ले जा रहे थे स्मैक, एक गिरफ्तार

Related Post

IMG-20260624-WA0000_11zon
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में विशाल स्वास्थ्य मेले का आयोजन, फुल बॉडी चेकअप पर भारी छूट

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में विशाल स्वास्थ्य मेले का आयोजन, फुल बॉडी चेकअप पर भारी छूट
  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.