Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ाने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • अल्मोड़ा

कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ाने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 01/05/2026
WhatsApp Image 2026-05-01 at 12.46.25_11zon

अल्मोड़ा। कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बढ़ी हुई कीमतें वापस लेने की मांग उठाई। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण लगातार महंगाई बढ़ रही है, जिससे छोटे व्यापारियों, होटल संचालकों और आम लोगों पर सीधा असर पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कमर्शियल सिलेंडर की कीमत बढ़ने से रेस्टोरेंट, ढाबों और अन्य छोटे व्यवसायों की लागत बढ़ेगी, जिसका बोझ अंततः उपभोक्ताओं पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी और महंगाई से जूझ रही जनता के लिए यह फैसला परेशानी बढ़ाने वाला है। कांग्रेस ने इस निर्णय को जनविरोधी बताते हुए सरकार से इसे वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन में महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, सैनिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अरविंद रौतेला, जिला उपाध्यक्ष विनोद वैष्णव, यूथ जिलाध्यक्ष विक्रम फर्त्याल, दीप डांगी, गोविंद बाल्टियाल, शरद शाह, दीपा शाह, निर्मल रावत, दिनेश पिलखवाल, पार्षद मुकेश कुमार, विकास कुमार, वैभव पांडे, किरण आर्य, गोपाल भट्ट, इसरार अहमद, रवींद्र कुमार टम्टा, भैरव गोस्वामी, वकुल साह, अजय नेगी, पंकज भैंसोड़ा, कार्तिक साह, सुशील साह, पारस डसीला, महेश चंद्र आर्य, अमरजीत सिंह भाकुनी, अनूप सिंह, राज चौहान और दीपेश कांडपाल समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं खूंट में गोविंद बल्लभ पंत स्मारक के पास भी केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया गया। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हवालबाग के अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य कुंदन राम, चंदन भोज, चंदन सिंह बिष्ट, हिमांशु बिष्ट, विक्रम सिंह बिष्ट, सुंदर भोज, नारायण सिंह बिष्ट, केशव दत्त पांडे, पुष्कर चौहान और बालम राम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही सरकार : मुख्यमंत्री
Next: कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने पर व्यापारियों में आक्रोश

Related Post

IMG-20260624-WA0000_11zon
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में विशाल स्वास्थ्य मेले का आयोजन, फुल बॉडी चेकअप पर भारी छूट

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में विशाल स्वास्थ्य मेले का आयोजन, फुल बॉडी चेकअप पर भारी छूट
  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.