Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार
  • नैनीताल

कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार

RNS INDIA NEWS 24/05/2022
rns featured image new

नैनीताल। संबद्धता को खत्म करते हुए मूल पद पर तैनाती किए जाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ ने सोमवार को तीन घंटे का कार्य बहिष्कार किया। साथ ही संबद्धता खत्म न होने की स्थिति में आंदोलन की चेतावनी दी।
सोमवार को उत्तराखंड कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ के बैनर तले तमाम कर्मचारी कलेक्ट्रेट परिसर में इकट्ठे हुए, जहां उन्होंने तीन घंटे का कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा कि 17 मई को कलेक्टरी अधिष्ठान नैनीताल में कार्यरत मिनिस्टर संवर्ग के कर्मियों की संबद्धता को समाप्त करने की एक सूत्रीय मांग के संबंध में एक ज्ञापन प्रस्तुत किया गया था। इसमें जिलाधिकारी ने मांगों का त्वरित समाधान किए जाने का आश्वासन दिया था, मगर एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी कर्मचारियों की मांग पर कोई विचार नहीं किया गया है। इस कारण कार्य बहिष्कार कर विरोध जताया गया है। उन्होंने कहा कि यदि फिर भी मांग पर विचार नहीं किया गया तो मंगलवार को कर्मचारी संघ के नैनीताल जनपद शाखा के पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ बैठक और विचार-विमर्श के बाद उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान जिला महामंत्री कमल प्रताप सिंह भाकुनी, जिलाध्यक्ष कमल उपाध्याय समेत बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुंबई के पर्यटक की हार्ट अटैक से मौत
Next: बेदखल बेटे ने मां और भाभी को घर में घुसकर पीटा

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.