Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • कलेक्टर की शिकायत के बाद विधायक रामबाई पर मामला दर्ज
  • मध्य प्रदेश
  • राष्ट्रीय

कलेक्टर की शिकायत के बाद विधायक रामबाई पर मामला दर्ज

RNS INDIA NEWS 01/10/2022
rns featured image new

दमोह (आरएनएस)। मध्यप्रदेश के दमोह जिला कलेक्टर की शिकायत पर जिले की विधायक रामबाई के खिलाफ पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा डालने समेत अन्य कई धाराओं में मामला दर्ज किया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार सिंह के अनुसार कल पथरिया विधानसभा क्षेत्र की बहुजन समाज पार्टी विधायक रामबाई क्षेत्र की कुछ महिलाओं को लेकर कलेक्टर एस कृष्ण चैतन्य के पास पहुंची थी। कलेक्टर ने उन समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया, लेकिन इसी बीच विधायक श्रीमती रामबाई ने कलेक्टर से अमर्यादित एवं अपशब्दों का उपयोग करना शुरु कर दिया। इस मामले में देर रात कलेक्टर की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस द्वारा शासकीय कार्य में व्यवधान, अभद्र व्यवहार, जान से मारने की धमकी संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
इससे जुड़ा एक वीडियो भी कल सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें विधायक कलेक्टर से दुर्व्यवहार करती हुई सुनाई दे रहीं थीं। दूसरी ओर जिले के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम संबोधित एक ज्ञापन भी कलेक्टर को सौंपा है। इसमें सात दिन में विधायक श्रीमती रामबाई के विरुद्ध कार्रवाई ना होने की स्थिति में आंदोलन करने की धमकी दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हैदराबाद सामूहिक दुष्कर्म मामले में 5 में से 4 नाबालिगों पर वयस्क मानकर चलेगा मुकदमा
Next: छेडख़ानी के आरोप में रेलवे स्टेशन अधीक्षक निलंबित

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0
SupremeCourtofIndia (1)_11zon
  • न्यायालय
  • राष्ट्रीय

सार्वजनिक जगहों से हटाए जाएंगे आवारा कुत्ते, सुप्रीम कोर्ट ने अपना पुराना आदेश रखा बरकरार

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 31 मई
  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.