
मुजफ्फरपुर(आरएनएस)। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में कोचिंग से घर लौट रही 10वीं की छात्रा को अगवा कर पांच युवकों ने पिस्तौल की नोक पर गैंगरेप कर हैवानियत की घटना को अंजाम दिया ,घटना जिले के सकरा थाना के पिपरी-सहदुल्लापुर रोड में सोमवार शाम की है। घटना में पुलिस की लापरवाही से तीन दिन बाद केस दर्ज हुआ। कोचिंग से घर लौट रही 10वीं की छात्रा को बोलेरो सवार युवकों ने अगवा कर लिया। सुजावलपुर स्थित एक बंद पेट्रोल पंप के जर्जर कमरे में ले जाकर बंधक बनाकर पिस्तौल की नोक पर पांच युवकों ने गैंगरेप किया। किसी तरह पीडि़ता खिडक़ी के रास्ते भाग कर एनएच पर पहुंची। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजन छात्रा को घर ले गए। घटना के तीन दिन बाद बुधवार को मामला महिला थाने पहुंचा। इससे पहले परिजन ने सकरा थाने को इसकी सूचना दी। घटना के अगले दिन मंगलवार को परिजनों ने एक आरोपित को पकड़ कर पुलिस के हवाले भी किया, लेकिन पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया। परिजन को डांट फटकार भी लगाई, जिसका एक ऑडियो परिजन ने पुलिस को दिया है। सकरा थाने के टालमटोल पर घटना के 48 घंटे बाद बुधवार को पीडि़ता अपने परिजन के साथ महिला थाने पहुंची। परिजन ने थाने में गैंगरेप को लेकर आवेदन दिया। इस आधार पर महिला थाने में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

