Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सीएम योगी ने जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती मां का हालचाल जाना
  • देहरादून

सीएम योगी ने जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती मां का हालचाल जाना

RNS INDIA NEWS 13/10/2024
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)।   उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को हिमालयन अस्पताल में भर्ती अपनी मां सवित्री देवी का हाल जानने पहुंचे। यहां करीब 30 मिनट तक उन्होंने मां से बातचीत की। आंखों की बीमारी से जूझ रहीं सवित्री देवी ने बेटे सीएम योगी के चेहरे और सिर पर काफी देर तक हाथ फेरा। मुलाकात में वह सीएम का हाथ पकड़े रहीं। लौटते हुए सीएम योगी ने मां से जल्द मिलने आने का वादा भी किया। रविवार सुबह करीब 11:40 बजे सीएम योगी आदित्यनाथ विमान से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उतरे। यहां से वह वाहन से जौलीग्रांट स्थित हिमालयन अस्पताल आए। आधे घंटे तक उन्होंने 85 वर्षीय माता सवित्री देवी से बातचीत की। परिवार के अन्य सदस्य भी मुलाकात के दौरान मौजूद रहे। मां के साथ सीएम ने उनका भी हालचाल पूछा। बेटे के पहुंचने पर सवित्री देवी बीमारी में भी मुस्कारती दिखीं। उन्होंने जी-भरकर सीएम बेटे योगी आदित्यनाथ का दुलार किया। बूढ़ी मां का प्यार देख मुख्यमंत्री भी भावुक होते जरूर दिखे, लेकिन उन्होंने खुद को संभाले रखा। इलाज में जुटी अस्पताल के डॉक्टरों की टीम से आवश्यक जानकारी हासिल की। अस्पताल निदेशक डॉ. हेम चंद्रा ने बताया कि सीएम योगी की माता पिछले पांच दिनों से अस्पताल में भर्ती है। उनकी आंख में तेज दर्द के साथ देखने में भी समस्या आ रही थी। उनकी सभी तरह की जांचें कराई जा रही हैं। एक आंख का ऑपरेशन पहले ही हो चुका है। उम्मीद है कि जांचें पूरी होने के साथ ही उपचार कर उन्हें एक-दो दिन के भीतर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। वहीं, सीएम योगी आदित्यानाथ के साथ मुलाकात में उत्तराखंड पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, कुलपति डॉ. विजय धस्माना आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: Die Bedeutung von Symbolen in der Gestaltung von Spielwelten
Next: उत्तरकाशी में रविवार को बाधित रही इंटरनेट सेवा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शराब स्टोर का सेल्स मैनेजर 15 लाख की शराब गायब कर फरार

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
  • शराब स्टोर का सेल्स मैनेजर 15 लाख की शराब गायब कर फरार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.