Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • सीएम योगी ने अपनी जन्म स्थली मसालगांव में आने का दिया भरोसा
  • उत्तरकाशी

सीएम योगी ने अपनी जन्म स्थली मसालगांव में आने का दिया भरोसा

RNS INDIA NEWS 04/11/2022
rns featured image new

उत्तरकाशी। आने वाले यात्राकाल के दौरान उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उत्तरकाशी जिले की बड़कोट तहसील के मसालगांव आने की संभावना है। मसालगांव के ग्रामीणों के निमंत्रण पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपनी जन्म स्थली मसालगांव में चारधाम यात्राकाल के दौरान आने का ग्रामीणों को भरोसा दिया। मसाल गांव के ग्रामीणों के एक शिष्टमंडल में शामिल मंदिर समिति अध्यक्ष सकलचंद राणा, ग्राम प्रधान खेमराज सिंह राणा, मंदिर समिति उपाध्यक्ष रणवीर सिंह राणा, कोषाध्यक्ष हरिकृष्ण सिंह राणा ने लखनऊ उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्हें मसालगांव में निर्माणाधीन मां भगवती मंदिर के शिलान्यास करने का न्योता दिया। उन्होंने ग्रामीणों के निमंत्रण को स्वीकार करते हुए चारधाम यात्रा काल के दौरान आने का आश्वासन दिया। योगी आदित्यनाथ की हामी के बाद ग्रामीण बेहद खुश हैं तथा यात्राकाल की बेसब्री से इंतजारी में हैं। मंदिर समिति अध्यक्ष सकलचंद राणा ने बताया है कि केदार कांठा व केदार गंगा के तट पर स्थित ग्राम मसालगांव में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सन 1972 में जन्म हुआ था। उनके पिताजी स्व आनंद सिंह बिष्ट वन विभाग में उस दौरान सेवारत थे तथा मसालगांव में निवास करते थे। ग्रामवासी उन्हीं के करकमलों द्वारा माँ भगवती मन्दिर का शिलान्यास करवाने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं। इसी को लेकर गांव का प्रतिनिधि मंडल लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री श्री योगी से मिलकर आया है और उन्हें मन्दिर के शिलान्यास का आमंत्रण दे आये हैं। उन्होंने बताया कि यूपी के मुख्यमंत्री श्री योगी जी ने हम सभी का भव्यता से बड़े आदर के साथ स्वागत किया और मसालगांव आने के आमंत्रण को उन्होंने स्वीकार किया, जिसके बाद से गाँव के ग्रामीण उनके इंतजार व भव्य स्वागत की तैयारी में हैं। बताया है कि मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान उनके बचपन की यादें ताजा हो गयी। ग्राम वासियों को उम्मीद है कि जल्द यूपी के मुख्यमंत्री योगी जी उनके बीच आएंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मकान खरीदने के बहाने साइबर ठगी
Next: कांग्रेस ने भाजपा पर साधा निगम के विवाद में निशाना

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.