Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सीएम तीरथ को भीमताल से चुनाव लड़ने का न्यौता
  • देहरादून

सीएम तीरथ को भीमताल से चुनाव लड़ने का न्यौता

RNS INDIA NEWS 23/03/2021
rns featured image new

देहरादून। कैबिनेट मंत्री डा. हरक सिंह रावत, बद्रीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट के बाद अब निर्दलीय विधायक राम सिंह कैड़ा ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को भीमताल से चुनाव लडऩे का न्यौता दिया है। विधायक कैड़ा भाजपा का एसोसिएट सदस्य भी हैं। बकौल कैड़ा, उन्होंने सीएम तीरथ रावत की कुशल क्षेम पहुंची और कहा कि यदि वे भीमताल विधानसभा क्षेत्र से उप चुनाव लडऩा चाहते हैं तो वे सीट छोडऩे के लिए तैयार हैं। कहा कि अगर सीएम तीरथ भीमताल से चुनाव लड़ते हैं तो निश्चित रूप से विधानसभा क्षेत्र ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ आदि का विकास होगा। कैड़ा ने कहा कि उनकी हार्दिक इच्छा यही है कि विधानसभा क्षेत्र का विकास हो, ताकि क्षेत्र के लोगों को सहूलियत मिल सके। उन्होंने कहा कि पूर्व में सीएम रहते एनडी तिवारी से रामनगर से उप चुनाव लड़ा था। इसके बाद रामनगर में सीएम तिवारी ने बंपर विकास कार्य कराएं। सीएम तीरथ को कई विधायक अब तक अपनी सीटों से चुनाव लडऩे का न्यौता दे चुके हैं, लेकिन उन्होंने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं। आपको बता दें कि सीएम तीरथ अभी पौड़ी से सांसद हैं और उन्हें छह महीने के अंदर विधानसभा की सदस्यता लेनी होगी। बता दें कि सबसे पहले बद्रीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट सीएम तीरथ सिंह रावत के लिए अपनी सीट छोडऩे के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं तीरथ सिंह रावत मेरी विधानसभा के चुनाव लडक़र वहां का विकास करें। खुद की मंत्री पद को लेकर दावेदारी की चर्चाओं पर लेकर उन्होंने कहा कि यह काम पार्टी नेतृत्व का होता है, नेतृत्व जो कहेगा हम उसके लिए तैयार हैं। बद्रीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट तीरथ सिंह रावत सरकार में मंत्री पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। इससे पहले गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत की सीएम पद पर ताजपोशी करके भाजपा हाईकमान ने ब्राह्मण और ठाकुर समीकरण को भी साधा। त्रिवेंद्र सिंह रावत की जगह तीरथ सिंह रावत को सीएम बनाकर भाजपा प्रदेश संगठन के समीकरण को बने रहने दिया है। यदि सीएम पद पर ब्राह्मण की नियुक्ति होती तो भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद पर परिवर्तन तय था। टीएसआर की जगह टीएसआर को ही सिंहासन सौंप भाजपा ने जातीय समीकरण बरकरार रखा। राज्य की जातीय राजनीति में तीरथ की छवि समभाव वाले राजनेता की है। पूर्व सीएम बीसी खंडूड़ी के राजनीतिक शिष्य माने जाने वाले तीरथ ने अपने जीवन का लंबा समय उनके सानिध्य में ही गुजारा है। वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान तीरथ की जीत में मोदी लहर तो एक फैक्टर थी ही, साथ ही खंडूड़ी का आशीर्वाद भी उनके पक्ष में गया। दिलचस्प बात यह है कि इस चुनाव में खंडूड़ी के बेटे मनीष खंडूड़ी कांग्रेस के टिकट पर अपने पिता की परंपरागत सीट पर चुनाव लड़ रहे थे। अपने शिष्य के सम्मान में खंडूड़ी ने न तो कभी अपने बेटे के पक्ष में चुनाव प्रचार ही किया और ना ही कभी ऐसा बयान दिया, जिससे तीरथ सिंह रावत को नुकसान पहुंचता।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सभी हाई कोर्ट में सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
Next: उत्तराखंड सरकार ने दिए कोविड-19 दिशानिर्देशों के कड़ाई से अनुपालन के निर्देश

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में नाबालिग चला रहे हैं अवैध खनन के ट्रैक्टर

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
  • महिला की संदिग्ध हालात में मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.