Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • सीएम नीतीश कुमार पर राष्ट्रगान के कथित अपमान का आरोप, राजद ने मांगा इस्तीफा
  • राष्ट्रीय

सीएम नीतीश कुमार पर राष्ट्रगान के कथित अपमान का आरोप, राजद ने मांगा इस्तीफा

RNS INDIA NEWS 21/03/2025
rns featured image new

पटना (आरएनएस)। बिहार में मुख्यमंत्री द्वारा राष्ट्रगान के कथित अपमान को लेकर बवाल मचा है। सडक़ से लेकर सदन तक विपक्षी नेताओं ने इसे मुद्दा बनाते हुए सीएम से माफी मांगने को कहा। इसे लेकर बिहार विधान सभा के दोनों सदनों में जमकर विपक्ष द्वारा प्रदर्शन किया गया। विपक्ष के प्रदर्शन को देखते हुए दोनों सदनों को दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर कहा कि उन्होंने कल खेल मैदान में राष्ट्रगान के समय जो हरकत की है, उससे देश का अपमान हुआ है। इस पर सरकार को जवाब देना चाहिए।
वहीं, विधान परिषद में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने भी इसे लेकर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि कल मुख्यमंत्री का राष्ट्रगान के समय एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री जिस तरह से हाथों को हिला रहे हैं, यह राष्ट्रगान का अपमान है।
राबड़ी देवी ने कहा, सरकार को सदन में और देश के लोगों से माफी मांगनी चाहिए। उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना चाहिए।
उन्होंने कहा, राष्ट्रगान का अपमान पूरे देश का अपमान है। आज पूरी दुनिया देख रही है कि नीतीश कुमार ने कैसे राष्ट्रगान का अपमान किया है। हम इस मुद्दे को पूरे जोर-शोर से उठाएंगे।
राबड़ी देवी ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर कई सवाल उठाए। उन्होंने कहा, सदन के अंदर विपक्ष को सत्ता पक्ष के लोग बोलने नहीं देते हैं और सरकार भी नहीं मान रही है कि सदन के अंदर विपक्ष है। बिहार में इतनी घटनाएं घट रही हैं, हत्या हो रही है, अपहरण हो रहा है, लूट हो रही है, रेप की घटनाएं हो रही हैं, दलित बच्चियों के साथ रेप हो रहा है। सदन के अंदर जब हम लोग सवाल उठाते हैं तो सत्ता पक्ष द्वारा सवाल को उठाने नहीं दिया जाता है।
वहीं, राजद एमएलसी सुनील कुमार सिंह ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। अगर हमारे राष्ट्रगान का कोई अपमान करता है, तो उसके ऊपर कार्रवाई होनी चाहिए। चाहे वह किसी भी पद पर विराजमान क्यों न हो। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को सोचना चाहिए कि अब उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।
राजद नेता ने नीतीश कुमार को ‘मानसिक स्थिति ठीक नहीं’ का हवाला देते हुए उनसे उनके इस्तीफे की मांग की है। इस दौरान विपक्षी दल के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दिवाली बोनस न देने और सैलरी काटने पर नाराजगी’, बदला लेने के लिए चालक ने खुद बस में लगाई थी आग; चार जिंदा जले
Next: गांधी आश्रम चनौदा की प्रबंध कारिणी समिति की वार्षिक बैठक संपन्न

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.