Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • दिवाली बोनस न देने और सैलरी काटने पर नाराजगी’, बदला लेने के लिए चालक ने खुद बस में लगाई थी आग; चार जिंदा जले
  • राष्ट्रीय

दिवाली बोनस न देने और सैलरी काटने पर नाराजगी’, बदला लेने के लिए चालक ने खुद बस में लगाई थी आग; चार जिंदा जले

RNS INDIA NEWS 21/03/2025
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। महाराष्ट्र के पुणे में एक निजी कंपनी की बस में लगी आग से चार कर्मचारियों की जान चली गई थी। मामले की जांच में खुलासा हुआ है कि आग दुर्घटना नहीं, बल्कि साजिश का नतीजा थी। पुलिस के अनुसार, बस चालक जनार्दन हंबरदेकर, कंपनी द्वारा सैलरी कटौती और दिवाली बोनस न मिलने से नाराज होकर बदला लेने की स्थिति में था।
पिंपरी चिंचवाड़ के पुलिस उपायुक्त विशाल गायकवाड़ ने बताया, जांच से यह सिद्ध हुआ है कि आग कोई दुर्घटना नहीं बल्कि साजिश के तहत लगाई गई थी। हालांकि, जिन कर्मचारियों की जान चली गई, उनके साथ सीधे विवाद नहीं था।
हादसे की घटना बुधवार को पुणे के पास हिंजवड़ी क्षेत्र में हुई, जब व्योमा ग्राफिक्स के 14 कर्मचारी बस में सवार थे। पुलिस कमिश्नर ने खुलासा किया कि आरोपी ने बेंजीन केमिकल खरीदा था और बस के पोंछने के लिए इस्तेमाल होने वाला कपड़ा भी साथ रखा था। उसने माचिस जलाकर कपड़े में आग लगा दी, जिसके कारण केमिकल की वजह से आग तेजी से फैल गई।
आग लगने के बाद, बस चालक स्वयं भी झुलस गया था, परन्तु अन्य यात्रियों के साथ वह समय रहते बस से बाहर निकल गया। फिलहाल, आरोपी का अस्पताल में इलाज चल रहा है और बाद में उसे गिरफ्तार किया जाएगा। इस हादसे में कुल 10 यात्री झुलस गए, जिनमें से दो गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में 63 वर्षीय शंकर शिंदे, 42 वर्षीय राजन चव्हाण, 45 वर्षीय गुरुदास लोकरे और 44 वर्षीय सुभाष भोसले शामिल हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विकास के नाम पर पेड़ों के कटान पर रोक लगाने की मांग
Next: सीएम नीतीश कुमार पर राष्ट्रगान के कथित अपमान का आरोप, राजद ने मांगा इस्तीफा

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.