Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • सीएम ने तीन भाजपा नेत्रियों को उपाध्यक्ष के पद से नवाजा, शायरा बानो को राज्यमंत्री का दर्जा
  • उत्तराखंड

सीएम ने तीन भाजपा नेत्रियों को उपाध्यक्ष के पद से नवाजा, शायरा बानो को राज्यमंत्री का दर्जा

RNS INDIA NEWS 20/10/2020
rns featured image new

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नवरात्र के अवसर पर तीन महिलाओं को दायित्व से नवाजकर तोहफा दिया है। राज्य महिला आयोग में तीन महिला कार्यकर्ताओं को दायित्व के साथ ही राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया है। तीन तलाक के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर आवाज उठाने वाली काशीपुर की महिला शायरा बानो को महिला आयोग में उपाध्यक्ष (प्रथम), रानीखेत की ज्योति शाह को उपाध्यक्ष (द्वितीय) और चमोली की पुष्पा पासवान को उपाध्यक्ष (तृतीय) बनाया गया है। शायरा बानो ने हाल ही में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी।

तीन तलाक प्रकरण में प्रथम याचिकाकर्ता शायरा बानो भाजपा में शामिल

तीन तलाक प्रकरण में प्रथम याचिकाकर्ता शायरा बानो भाजपा में शामिल आयोग में उपाध्यक्ष के तीन पदों पर काफी समय से खाली चल रहे थे। आपको बता दें कि तीन तलाक मामले में कानूनी लड़ाई लडक़र मिसाल पेश करने वाली उत्तराखंड के ऊधमसिंहनगर जिले की रहने वाली शायरा बानो ने 10 अक्टूबर को भाजपा में शामिल हुई थीं। इस मौके पर शायरा बानो ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की नीतियों से प्रेरित होकर वह पार्टी में शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए वह निरंतर संघर्ष करती रहेंगी। गौरतलब है कि तीन तलाक मामले में उच्चतम न्यायालय में प्रथम याचिकाकर्ता शायरा बानो ऊधमसिंहनगर जिले के गोपीपुरा पांडे कॉलोनी (काशीपुर) की रहने वाली हैं। उन्होंने 23 फरवरी 2016 को उच्चतम न्यायालय में तीन तलाक के खिलाफ याचिका दायर की। उन्होंने दृढ़ता के साथ कानूनी लड़ाई लड़ी और जीत हासिल की। तब से वह चर्चा में रहीं। शायरा के सियासत में आने की चर्चा तब शुरू हुई, जब उन्होंने आठ जुलाई 2018 को प्रदेश भाजपा के तत्कालीन अध्यक्ष अजय भट्ट से मुलाकात कर भाजपा में शामिल होने की इच्छा जताई थी। तब ये तय हुआ था कि वह दिल्ली में केंद्रीय नेताओं की मौजूदगी में भाजपा में शामिल होंगी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया था। लंबे इंतजार के बाद शायरा देहरादून में भाजपा में शामिल हुईं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पीएफ के 4 करोड़ वापस लाने की तैयारी में जीएमवीएन
Next: पूर्व सैनिक ब्लॉक प्रतिनिधियों के मानदेय में वृद्धि को स्वीकृति

Related Post

weather
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में 9 और 10 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट, सतर्क रहने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री के निर्देश पर बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे से संबंधित शिकायतों की जांच हेतु उच्चस्तरीय समिति गठित

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयन ट्रायल का कार्यक्रम तय, 500 खिलाड़ियों का होगा चयन
  • खुटकुनी भैरव मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा व्यवस्था हुई मजबूत
  • जाली दस्तावेजों से बैंक से 19 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी लोहाघाट से गिरफ्तार
  • बहुउद्देशीय शिविर में 1150 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ
  • राशिफल 10 जुलाई
  • चढ़ावे में हेराफेरी के आरोपी का पूरा चिट्ठा खंगालने में जुटी पुलिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.