Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सीएम ने 5 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झण्डी
  • देहरादून

सीएम ने 5 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झण्डी

RNS INDIA NEWS 22/06/2021
30

देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने मंगलवार को परेड ग्राउंड देहरादून में स्मार्ट सिटी योजना के अन्तर्गत संचालित की जाने वाले 5 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झण्डी दिखाई एवं स्मार्ट टॉयलेट का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने आज जिन 5 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झण्डी दिखाई ये रायपुर से सेलाकुई रूट की बसें हैं। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि इन इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से लोगों को आवागमन में सुविधा होगी और इनसे प्रदूषण भी नहीं होगा। ये सभी बसें वातानुकूलित हैं। इनमें यात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत आपातकालीन बटन, इमरजेंसी हैमर, हर सीट पर यूएसबी पोर्ट एवं दिव्यांग व्यक्तियों के लिए व्हील चेयर खड़ी करने के लिए स्थान की सुविधा दी गई है। सीईओ स्मार्ट सिटी जिलाधिकारी देहरादून डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि इन बसों की बैट्री पूरी चार्ज होने के बाद एक समय में 180 किमी चल सकती है। इन बसों में जीपीएस सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे, ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन, अग्निशमन यंत्र एवं रिजनरेशन सिस्टम एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध है। इस अवसर पर शहरी विकास मंत्री वंशीधर भगत, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक हरबंस कपूर, सहदेव सिंह पुण्डीर, खजान दास, उमेश शर्मा काऊ आदि उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करने पर मुकदमा
Next: कोरोना की तीसरी लहर से निपटने की तैयारी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.