Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • मुख्यमंत्री की घोषणा के बावजूद भर्ती परीक्षाओं के आवेदन में लिया जा रहा शुल्क
  • उत्तराखंड

मुख्यमंत्री की घोषणा के बावजूद भर्ती परीक्षाओं के आवेदन में लिया जा रहा शुल्क

RNS INDIA NEWS 02/10/2021
default featured image

देहरादून। मुख्यमंत्री धामी ने अपने जन्मदिन पर बेरोजगार युवाओं के लिए एक घोषणा की थी और वह घोषणा थी कि राज्य सरकार के रिक्त पदों हेतु होने वाली परीक्षाओं में मार्च 2022 तक कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसमें उत्तराखंड लोक सेवा आयोग, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, उत्तराखंड चिकित्सा चयन बोर्ड, उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा परिषद के साथ ही राज्य में अन्य चयन करने वाली संस्थाओं के अंतर्गत होने वाली भर्तियों में शुल्क नहीं लेने की बात कही गयी थी।

चुनावी साल को देखते हुए सरकार विभिन्न विभागों के भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी कर रही है। इसी क्रम में बीती एक अक्टूबर को भी विभिन्न विभागों के लिए विज्ञापन जारी हुए।जिसमें विधानसभा सचिवालय में समूह ख और ग के विभिन्न पदों हेतु विज्ञप्ति जारी हुई है। लेकिन जैसे कि सीएम धामी की घोषणा थी कि शुल्क नहीं लिया जाएगा वैसा कुछ नहीं हुआ बल्कि इस भर्ती में उन्होंने सामान्य वर्ग/पिछड़ा वर्ग/ आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए ₹975 की फीस रखी है तो वहीं अनुसूचित जाति /अनुसूचित जनजाति के लिए ₹875 की फीस रखी गयी है। जो कि अपने आप में सामान्य से बहुत ज्यादा है। इसी दिन उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने भी पशुपालन विभाग में रिक्त पदों हेतु विज्ञापन जारी किया है जिसमें भी सामान्य और ओबीसी से 300 रुपये तथा अन्य से 150 रुपया शुल्क लिया जा रहा है।

अब जबकि राज्य के मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि मार्च 2022 तक शुल्क नहीं लिया जाएगा उसके बाद भी शुल्क लिया जाना चिंता का विषय है। मुख्यमंत्री धामी की इस विषय पर क्या प्रतिक्रिया रहेगी यह वक्त बताएगा लेकिन यह सिर्फ चुनावी घोषणा न होकर धरातल पर उतरे तो राज्य के बेरोजगार युवाओं को राहत जरूर देगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दुर्गा महोत्सव समिति द्वारा चौघानपाटा में होगा नवरात्रियों का भव्य आयोजन
Next: कॉलेज से फीस जमा कर घर लौट रही छात्रा से दुष्कर्म

Related Post

Dhami pic new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की कैबिनेट बैठक में 6 प्रस्तावों पर मुहर

RNS INDIA NEWS 11/02/2026 0
WhatsApp Image 2026-02-10 at 21.02.52_11zon
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सीएम धामी ने किया मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना का शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
WhatsApp Image 2026-02-09 at 19.43.50_11zon
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने की कुम्भ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा

RNS INDIA NEWS 09/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 फरवरी
  • बहन पर टिप्पणी से भड़का दोस्त, पत्थर से कुचलकर कर दी किशोर की हत्या
  • मिर्जापुर सादात गांव में दो परिवारों में संघर्ष
  • बहुउद्देशीय शिविरों में 483 लाभार्थियों ने लिया योजनाओं का लाभ
  • नौकरी का झांसा देकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा
  • डीएम जैन ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व जन-जागरूकता पर दिए निर्देश

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.