Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • दुर्गा महोत्सव समिति द्वारा चौघानपाटा में होगा नवरात्रियों का भव्य आयोजन
  • अल्मोड़ा

दुर्गा महोत्सव समिति द्वारा चौघानपाटा में होगा नवरात्रियों का भव्य आयोजन

RNS INDIA NEWS 02/10/2021
IMG-20211002-WA0010

अल्मोड़ा। दुर्गा महोत्सव समिति द्वारा शनिवार को चौघानपाटा में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता समिति के वरिष्ठ गोविंद जोशी द्वारा की गई। जिसमें तय किया गया कि वर्ष 2021 में चौघानपाटा स्थित लेफ्टिनेंट कर्नल सतीश चंद्र जोशी पार्क में विगत वर्षों की भांति ही नौ दिवसीय नवरात्र का आयोजन भव्य तरीके से किया जाएगा। बैठक में सभी की संस्तुति पर विगत वर्ष की कार्यकारिणी को ही वर्ष 2021 के लिए जिम्मेदारी दी गई। कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए रवि रौतेला, दर्शन रावत, प्रत्येश पांडे, सुशील साह, दीपक वर्मा, अशोक गोस्वामी को विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी दी गई। बैठक में तय किया गया कि गत वर्ष की भांति ही इस वर्ष भी प्रथम नवरात्र को महिलाओं द्वारा मंगल कलश यात्रा पंडाल से सिद्धि नौला पलटन बाजार होते हुए वापस चौघानपाटा पहुंचेगी। प्रत्येक दिन प्रातः 8:00 बजे से देवी पाठ, पंचांग कर्म एवं महा आरती का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को भव्य रूप देने के लिए क्षेत्रीय एवं बाहर के कलाकारों द्वारा भजन संध्या का आयोजन भी किया जाएगा ।भजन संध्या रात्रि 8:00 बजे से प्रारंभ होगी। अष्टमी को संध्या कालीन आरती के साथ साथ महाभोग का आयोजन भी किया जाएगा। प्रथम नवरात्र के दिन कलश यात्रा के लिए अधिक से अधिक महिलाओं से संपर्क कर उन्हें कलश यात्रा में सम्मिलित होने के लिए कहा जाएगा।
बैठक में सुनील कुमार सचदेवा, हेम चंद्र, रवि कांत जोशी, किशोर नेगी, दिलीप, आनंद सिंह, गोविंद लाल, कैलाश वाणी, दीपक वर्मा, रितेश पांडे, मोहन चौहान, मनोज गोस्वामी, गोपाल मेर, भानु प्रकाश सिंह, गौरव जसवाल, दर्शन रावत, पंकज वर्मा, चंदन बहुगुणा, रवि रौतेला, अभय साह, राहुल गोस्वामी, कमल साह, दीप जोशी, कुंदन लटवाल, विवेक वर्मा, ताराचंद जोशी, लीला बोहरा, दीपा गोस्वामी, उमा जोशी आदि भक्तगण मौजूद थे। संचालन समिति के सचिव मनीष जोशी द्वारा किया गया।

रिपोर्ट – मोहित अधिकारी ( अल्मोड़ा )

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दोहरे हत्याकाण्‍ड की गुत्थी सुलझी, नौकर का दोस्‍त ही निकला हत्‍यारा
Next: मुख्यमंत्री की घोषणा के बावजूद भर्ती परीक्षाओं के आवेदन में लिया जा रहा शुल्क

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

उद्यमिता विकास प्रशिक्षण के लिए संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिला पुलिस ने स्कूली बच्चों को दोस्ताना अंदाज में किया जागरूक

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जुलाई
  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.